उपार्जन केंद्रों में अनधिकृत धान खपाने के प्रयासों पर निगरानीराजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाईबिलासपुर, छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी से पहले बिलासपुर जिला प्रशासन ने धान के अवैध संग्रहण और कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की टीमों ने जिले में 7 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर कुल 200.40 क्विंटल धान जब्त किया है। यह कार्रवाई उपार्जन केंद्रों में अनधिकृत रूप से धान खपाने के प्रयासों को रोकने के लिए की गई है।संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार के नेतृत्व में जांच दलों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान संग्रहण स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।चकरभाठा में शुभम हरियाणी के नानक ट्रेडर्स से 28 क्विंटल और श्री कृष्णा धान भंडार से 24 क्विंटल धान जब्त किया गया। कोटा के वार्ड क्रमांक एक स्थित जय भगवान अग्रवाल की श्रीराम राइस मिल से 50.40 क्विंटल तथा ग्राम गतौरा के अमर किराना स्टोर्स से 28 क्विंटल धान की जब्ती की गई।इसी प्रकार बेलगहना में नवीन अग्रवाल के विशेष ट्रेडर्स से 24 क्विंटल, ग्राम किरारी के राम गोपाल किराना स्टोर्स से 26 क्विंटल तथा मझवानी, दारसागर स्थित जागेश्वर प्रसाद जायसवाल के पप्पू किराना स्टोर से 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। सभी प्रकरणों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान का अवैध कारोबार एवं अनधिकृत संग्रहण करने वाले व्यक्तियों, व्यापारियों और संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post Views: 9