ब्रेकिंग न्यूज़
🇮🇳 जनहित की पत्रकारिता का संकल्प: नशामुक्त समाज, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था और जागरूक जनता ही हमारा लक्ष्य…पोर्टल की क्रांति ने बदली खबरों की ताकत: अब हर जनसमस्या की आवाज बनेगा डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत की अपील—सक्रिय, सजग और जिम्मेदार पत्रकारिता से जनहित की आवाज केंद्र और राज्य सरकारों तक पहुंचे….🚨 159 गुमशुदगी के मामलों के बीच बड़ा सवाल: अब जनता भी रहे चौकन्नी—अपनी, अपनों और समाज की सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी…🚨 159 Missing-Person Cases Reported in Raipur Within 24 Hours! Public Seeks Strong Action and Accountability from Chief Minister Vishnu Deo Sai and Home Minister Vijay Sharma…🚨रायपुर में 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; पुलिस ने शुरू की अपराध के एंगल से जांच….तालाब, श्मशान और निस्तारी भूमि पर कब्जे के आरोपों की हो प्रदेशव्यापी जांच…निजी अस्पतालों की हो व्यापक कानूनी जांच, दोषी मिलने पर लाइसेंस पर कार्रवाई…ठगी-जालसाजी के मामलों के लिए बने अलग विशेष जांच टीम नौकरी,निवेश, ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य स्कैम में पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की मांग…अक्टूबर 2026 में त्योहारों की धूम: नवरात्रि से दशहरा और शरद पूर्णिमा तक, जानिए पूरे माह की प्रमुख तिथियां…गौवंश तस्करी पर साजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश और तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त, कुल कीमत करीब ₹1.85 लाख….सीएम हेल्पलाइन से खुली स्वरोजगार की राह मिला बकरी पालन योजना का लाभ….विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश…🇮🇳 जनहित की पत्रकारिता का संकल्प: नशामुक्त समाज, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था और जागरूक जनता ही हमारा लक्ष्य…पोर्टल की क्रांति ने बदली खबरों की ताकत: अब हर जनसमस्या की आवाज बनेगा डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत की अपील—सक्रिय, सजग और जिम्मेदार पत्रकारिता से जनहित की आवाज केंद्र और राज्य सरकारों तक पहुंचे….🚨 159 गुमशुदगी के मामलों के बीच बड़ा सवाल: अब जनता भी रहे चौकन्नी—अपनी, अपनों और समाज की सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी…🚨 159 Missing-Person Cases Reported in Raipur Within 24 Hours! Public Seeks Strong Action and Accountability from Chief Minister Vishnu Deo Sai and Home Minister Vijay Sharma…🚨रायपुर में 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; पुलिस ने शुरू की अपराध के एंगल से जांच….तालाब, श्मशान और निस्तारी भूमि पर कब्जे के आरोपों की हो प्रदेशव्यापी जांच…निजी अस्पतालों की हो व्यापक कानूनी जांच, दोषी मिलने पर लाइसेंस पर कार्रवाई…ठगी-जालसाजी के मामलों के लिए बने अलग विशेष जांच टीम नौकरी,निवेश, ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य स्कैम में पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की मांग…अक्टूबर 2026 में त्योहारों की धूम: नवरात्रि से दशहरा और शरद पूर्णिमा तक, जानिए पूरे माह की प्रमुख तिथियां…गौवंश तस्करी पर साजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश और तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त, कुल कीमत करीब ₹1.85 लाख….सीएम हेल्पलाइन से खुली स्वरोजगार की राह मिला बकरी पालन योजना का लाभ….विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › क्राइम › नौकरी लगवाने के नाम पर 5.25 लाख की…

नौकरी लगवाने के नाम पर 5.25 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार..!

बिलासपुर( छत्तीसगढ़ )

न्यायधानी बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अमीन-पटवारी और केमिस्ट पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ₹5,25,000 की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी का नाम राकेश कुमार देवांगन उर्फ दुर्गेश उर्फ गोलू उर्फ मोनू है। आरोपी की उम्र 35 वर्ष है। उसका स्थायी पता ग्राम नवापारा हथबंद, तहसील सिमगा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा बताया गया है, जबकि वर्तमान में वह दयालबंद क्षेत्र में रह रहा था।
कैसे हुआ फर्जीवाड़ा
प्रार्थी अभय किशोर तिवारी (निवासी सूरजपुर, वर्तमान निवास दयालबंद बिलासपुर) ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता वर्ष 2022 से बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई।
आरोपी ने खुद को प्रभावशाली अधिकारियों का परिचित बताते हुए पहले अमीन-पटवारी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹4 लाख लिए। इसके बाद केमिस्ट पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹1.25 लाख और वसूल लिए। इस तरह कुल ₹5.25 लाख की ठगी की गई।
मामला दर्ज सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को दयालबंद क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने फर्जी नामों और दस्तावेजों के जरिए लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करना स्वीकार किया।
जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने आदर्श महंत नाम से बैंक खाता खुलवाया
पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम खुद के पास रखे
इन्हीं खातों के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन किया गया
फर्जी पहचान और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया
जप्त सामग्री
फर्जी प्रमाण पत्र
आधार कार्ड की प्रतियां
बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड
अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज
न्यायिक रिमांड
विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 338, 336(3), 340(2), 341(2) BNS भी जोड़ी गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।