ब्रेकिंग न्यूज़
कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’: छात्रों ने मंच पर प्रस्तुत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्राउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह….अपराध समीक्षा बैठक में एसपी त्रिलोक बंसल के सख्त निर्देश 60 से 90 दिनों में अभियोग पत्र, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और नशे-सट्टे पर कार्रवाई पर जोर….स्टे लगी 13 एकड़ शासकीय पाठशाला व चारागाह भूमि का नक्शा काटने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश….साइबर ठगी का बढ़ता जाल: 2025 में ₹22,495 करोड़ की रकम रिपोर्ट, डिजिटल दुनिया में बढ़ी चुनौती…..नेवसा – पटैता, गांजर डोंगरी और सरायपाली क्षेत्र में शेर देखे जाने से हड़कंप: जंगल की ओर न जाने की अपील..!कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’: छात्रों ने मंच पर प्रस्तुत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्राउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह….अपराध समीक्षा बैठक में एसपी त्रिलोक बंसल के सख्त निर्देश 60 से 90 दिनों में अभियोग पत्र, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और नशे-सट्टे पर कार्रवाई पर जोर….स्टे लगी 13 एकड़ शासकीय पाठशाला व चारागाह भूमि का नक्शा काटने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश….साइबर ठगी का बढ़ता जाल: 2025 में ₹22,495 करोड़ की रकम रिपोर्ट, डिजिटल दुनिया में बढ़ी चुनौती…..नेवसा – पटैता, गांजर डोंगरी और सरायपाली क्षेत्र में शेर देखे जाने से हड़कंप: जंगल की ओर न जाने की अपील..!कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार अखंड भारतीय नामदेव महासभा ने अभिताभ नामदेव को…

अखंड भारतीय नामदेव महासभा ने अभिताभ नामदेव को बनाया राष्ट्रीय उपसचिव..!

राष्ट्रीय इकाई ने कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

कवर्धा। अखंड भारतीय नामदेव महासभा ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष श्री अभिताभ नामदेव को संगठन का राष्ट्रीय उपसचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के समाजजनों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

श्री अभिताभ नामदेव पिछले लगभग 15 वर्षों से कबीरधाम नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष के रूप में समाज सेवा कर रहे हैं। वर्ष 2025 में उन्हें समाज ने पांचवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना, जो उनके प्रति समाज के विश्वास और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

उनके नेतृत्व में कबीरधाम में समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। समाज के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ-साथ 10 लाख रुपये की शासकीय स्वीकृति प्राप्त कर सामाजिक भवन का निर्माण कराया गया, जिसका लाभ आज समाज के सभी लोगों को मिल रहा है।

इसके अतिरिक्त उनके मार्गदर्शन में समाज को अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपये की स्वीकृति तथा सांसद निधि से 3 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हुई है। इन कार्यों को समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय नेतृत्व को देखते हुए अखंड भारतीय नामदेव महासभा के “राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम भैया नामदेव” ने उन्हें संगठन का राष्ट्रीय उपसचिव नियुक्त किया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम भैया नामदेव ने कहा कि महासभा का उद्देश्य देशभर में नामदेव समाज को संगठित करना, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ना तथा सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अभिताभ नामदेव के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी।

उन्होंने सभी समाजजनों से संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

श्री अभिताभ नामदेव की राष्ट्रीय उपसचिव पद पर नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के समाजजनों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।