ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!भोलेनाथ दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, छठवें वर्ष के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार.!बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 23 संदिग्ध व्यक्तियों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर..!मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!भोलेनाथ दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, छठवें वर्ष के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार.!बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 23 संदिग्ध व्यक्तियों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर..!मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम क्राइम बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बड़ी चोट:…

बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बड़ी चोट: SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर 11 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त..!

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थानों और चौकियों की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी श्री विनय कुमार और श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।

  1. अवैध शराब बेचने वाले 5 तस्कर गिरफ्तार
    25 जुलाई 2026 को मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने नवागढ़ से मुंगेली मुख्य मार्ग, धान मंडी के पास, ग्राम झाल, ग्राम खपरी (पुल के पास), फूड पार्क बंद कॉम्प्लेक्स के सामने (चंदनू), और दाढ़ी से घोरेघाट रोड (ईंट भट्टी के पास) समेत कई जगहों पर रेड मारी। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया:
    विनोद अहिरे (34 वर्ष) – निवासी मोतिमपुर (थाना नवागढ़)
    घनश्याम यादव (29 वर्ष) – निवासी खपरी (थाना नांदघाट)
    कोमल यादव (46 वर्ष) – निवासी आंदू (थाना चंदनू)
    किशन डेहरे (50 वर्ष) – निवासी सुखाताल (थाना दाढ़ी)
    मुकेश वर्मा (35 वर्ष) – निवासी कोहडिया (चौकी कंडरका, थाना बेरला)
    बरामदगी: इन 5 आरोपियों के कब्जे से कुल 66 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (11,880ml) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 5,020/- रुपये है। इसके साथ ही शराब बिक्री की नगद रकम 1,060/- रुपये भी जब्त की गई (कुल जुमला कीमती 6,080/- रुपये)। सभी के खिलाफ धारा 34 (1)ख आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  2. सार्वजनिक जगहों पर जाम छलकाने वाले 6 लोग धराए
    इसी अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने और लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर भी नकेल कसी। थाना दाढ़ी, परपोड़ी, खम्हरिया, साजा और चौकी कंडरका के क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
    जमीर खान (24 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 02 (थाना परपोड़ी)
    संतु सिन्हा (50 वर्ष) – निवासी खम्हरिया (थाना खम्हरिया)
    ललित सिन्हा (35 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 09 (थाना खम्हरिया)
    मदन लाल भारती (50 वर्ष) – निवासी भरदा चौक (चौकी कंडरका)
    मनीष सिन्हा (32 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 04 साजा (थाना साजा)
    शिव कुमार साहू (50 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 09 साजा (थाना साजा)
    इन सभी 6 आरोपियों के विरुद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
    पुलिस की चेतावनी: बेमेतरा पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
    इन अधिकारियों और जवानों की रही सराहनीय भूमिका
    इस पूरी ताबड़तोड़ कार्रवाई को सफल बनाने में नांदघाट थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर, साजा थाना प्रभारी निरीक्षक जनक साहू, सत्य प्रकाश उपाध्याय, नवागढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, खम्हरिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, दाढ़ी थाना प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, चंदनू थाना प्रभारी उप निरीक्षक द्वावारिका प्रसाद देशलहरे और चौकी प्रभारी कंडरका डी.एल. सोना की मुख्य भूमिका रही।
    इसके साथ ही सउनि बनवाली सोनकर, पुरुषोत्तम कुलार्य, कृष्ण कुमार क्षत्री, मोहन साहू, प्रधान आरक्षक अनिल तिवारी, सुखेलाल बंजारे, दुर्गेश तिवारी, खुलेश्वर गायकवाड और आरक्षक भूषण मारकंडे, प्रताप यादव, आकाश सिंह, सुरेश सोनकर, मिथुन चंद्रवंशी, ओंकार निर्मलकर, योगेश साहू समेत समस्त पुलिस स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।