ब्रेकिंग न्यूज़
पान मसाला पैकेजिंग पर सख्ती के आदेश के बाद बड़ा सवाल..!चाकूबाजी की दो घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में..!तोरवा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष: एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर धारदार हथियार से हमले, एक की निर्मम हत्या, दूसरे की हालत गंभीर..!“मुर्रा भट्टा शराब दुकान के पास खूनी वारदात: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर ऑटो चालक की निर्मम हत्या, मौके पर ही तोड़ा दम”..!पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा बेमेतरा भ्रमण के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारियों की ली एक महत्वपूर्ण बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने दिए निर्देश।..!असामाजिक तत्वों एवं चाकूबाजों पर तोरवा पुलिस का लगातार प्रहार..!अखंड भारतीय नामदेव महासभा ने अभिताभ नामदेव को बनाया राष्ट्रीय उपसचिव..!सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवानामहापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना..!कारगिल विजय दिवस पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रेरक आयोजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज़्बा..!सिरगिटटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशाखोरी, अड्डेबाजी और लड़ाई-झगड़ा करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार .!बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बड़ी चोट: SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर 11 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त..!थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…!पान मसाला पैकेजिंग पर सख्ती के आदेश के बाद बड़ा सवाल..!चाकूबाजी की दो घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में..!तोरवा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष: एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर धारदार हथियार से हमले, एक की निर्मम हत्या, दूसरे की हालत गंभीर..!“मुर्रा भट्टा शराब दुकान के पास खूनी वारदात: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर ऑटो चालक की निर्मम हत्या, मौके पर ही तोड़ा दम”..!पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा बेमेतरा भ्रमण के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारियों की ली एक महत्वपूर्ण बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने दिए निर्देश।..!असामाजिक तत्वों एवं चाकूबाजों पर तोरवा पुलिस का लगातार प्रहार..!अखंड भारतीय नामदेव महासभा ने अभिताभ नामदेव को बनाया राष्ट्रीय उपसचिव..!सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवानामहापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना..!कारगिल विजय दिवस पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रेरक आयोजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज़्बा..!सिरगिटटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशाखोरी, अड्डेबाजी और लड़ाई-झगड़ा करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार .!बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बड़ी चोट: SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर 11 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त..!थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार पान मसाला पैकेजिंग पर सख्ती के आदेश के…

पान मसाला पैकेजिंग पर सख्ती के आदेश के बाद बड़ा सवाल..!

आदेश जारी, पैकेजिंग बदलना होगा… अब खाद्य विभाग कार्रवाई करेगा या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?

नई दिल्ली/विशेष रिपोर्ट। पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर जारी नए प्रावधानों ने पान मसाला उद्योग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। प्लास्टिक, सिंथेटिक पॉलिमर और एल्युमिनियम फॉयल जैसी पैकेजिंग सामग्री के इस्तेमाल को लेकर सख्ती के बाद कंपनियों को अपनी पैकेजिंग व्यवस्था में बदलाव करना पड़ सकता है।

नए नियमों के मुताबिक पैकेजिंग के लिए निर्धारित और अनुमत सामग्री का इस्तेमाल करना होगा। यानी अब पारंपरिक प्लास्टिक पाउच की जगह पेपर, पेपरबोर्ड, सेलुलोज, टिन के डिब्बे या कांच जैसे विकल्पों की ओर कंपनियों को बढ़ना पड़ सकता है।

आदेश जारी… अब अमल की बारी

सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि आदेश जारी होने के बाद खाद्य विभाग जमीन पर कितनी सख्ती दिखाता है?

क्या विभाग बाजार में बिक रहे पान मसाला उत्पादों की पैकेजिंग की जांच करेगा?
क्या कंपनियों के स्टॉक और पैकेजिंग यूनिट का निरीक्षण होगा?
क्या नियमों का उल्लंघन मिलने पर नोटिस और कानूनी कार्रवाई होगी?
या फिर जांच-पड़ताल केवल कागजों तक सीमित रह जाएगी?

इन सवालों को लेकर अब आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कारोबारियों की भी नजर खाद्य विभाग की कार्रवाई पर है।

पान मसाला उद्योगपतियों पर कार्रवाई की चुनौती

नियमों में बदलाव के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन कंपनियों की है जो अभी भी प्रतिबंधित अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत पैकेजिंग का इस्तेमाल करती हैं। यदि किसी कंपनी द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो खाद्य सुरक्षा कानून और संबंधित पैकेजिंग/कचरा प्रबंधन प्रावधानों के तहत कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है।

लेकिन सवाल केवल नियम बनाने का नहीं, नियमों को लागू कराने का है।

खाद्य विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

पान मसाला का कारोबार बड़े पैमाने पर होने के कारण इस पूरे मामले में खाद्य विभाग की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। विभाग को यह देखना होगा कि बाजार में बिक रहे उत्पाद निर्धारित पैकेजिंग मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।

अगर आदेश के बावजूद पुरानी पैकेजिंग में उत्पाद बाजार में पहुंचते हैं, तो क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जाएगी? यही वह सवाल है जिसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आएगा।

सत्य ज्ञान समागम की विशेष रिपोर्ट

आदेश जारी हो चुका है, अब असली परीक्षा अमल की है।
पान मसाला कंपनियों को पैकेजिंग में बदलाव करना पड़ेगा—लेकिन बड़ा सवाल यह है कि खाद्य विभाग उद्योगपतियों पर नियमों का डंडा चलाएगा या फिर नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

अब निगाहें खाद्य विभाग की अगली कार्रवाई पर हैं।
नियम किताबों में रहेंगे या बाजार में भी दिखाई देंगे—यह आने वाला समय तय करेगा।