ब्रेकिंग न्यूज़
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …चुनाव को लेकर INTEC की अहम बैठक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान पर जोरछात्रों के अधिकार, सुरक्षा, कल्याण और बेहतर भविष्य के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा….भगवान विश्वकर्मा जयंती पर देशभर में गूंजा जयकारा, शिल्प और तकनीक के देवता को किया नमन मेहनत, हुनर और सृजन के सम्मान का पर्व बनी विश्वकर्मा जयंती…जन्मदिन विशेष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 वां जन्मदिन….आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर जिले भर में शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे करीब 10 लाख दीप पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रज्वलित होंगे 1 लाख 25 हजार दीप..सिरगिट्टी के रहवासी परेशान! राजश्री पान मसाला फैक्ट्री को लेकर पर्यावरणीय जांच की मांग….किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …मारपीट में घायल मरीज के इलाज से पहले FIR की शर्त पर सरकार जारी करे स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले इलाज या पहले पुलिस कार्रवाई? घायल मरीजों को लेकर व्यवस्था पर उठे सवाल…कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …चुनाव को लेकर INTEC की अहम बैठक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान पर जोरछात्रों के अधिकार, सुरक्षा, कल्याण और बेहतर भविष्य के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा….भगवान विश्वकर्मा जयंती पर देशभर में गूंजा जयकारा, शिल्प और तकनीक के देवता को किया नमन मेहनत, हुनर और सृजन के सम्मान का पर्व बनी विश्वकर्मा जयंती…जन्मदिन विशेष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 वां जन्मदिन….आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर जिले भर में शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे करीब 10 लाख दीप पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रज्वलित होंगे 1 लाख 25 हजार दीप..सिरगिट्टी के रहवासी परेशान! राजश्री पान मसाला फैक्ट्री को लेकर पर्यावरणीय जांच की मांग….किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …मारपीट में घायल मरीज के इलाज से पहले FIR की शर्त पर सरकार जारी करे स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले इलाज या पहले पुलिस कार्रवाई? घायल मरीजों को लेकर व्यवस्था पर उठे सवाल…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम क्राइम ग्राम पंचायत दर्राभाठा में अवैध उत्खनन और फर्जी…

ग्राम पंचायत दर्राभाठा में अवैध उत्खनन और फर्जी बिल का गंभीर मामला, मानवाधिकार सहायता संस्थान ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन…

बिलासपुर:-ग्राम पंचायत दर्राभाठा में सरपंच एलत घृतलहरे द्वारा किए गए कथित अवैध उत्खनन और फर्जी बिल भुगतान का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में श्री देवानंद सोनवानी, मानवाधिकार सहायता संस्थान के माध्यम से जिला कलेक्टर बिलासपुर को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत दर्राभाठा में दो बोर कराए गए हैं। पहला बोर लगभग 120 फीट और दूसरा बोर 200 फीट गहराई तक किया गया। दोनों ही बोर से दलदल निकला, इसके बावजूद न तो किसी प्रकार की कसिंग पाइप डाली गई, न ही पटाई (बंद करने का कार्य) किया गया। दोनों बोर पूरी तरह खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे किसी भी समय अनहोनी या बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

आवेदन में यह भी उल्लेख है कि उत्खनन कार्य में किसी प्रकार की सॉकेट वेल्डिंग या सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। इसके बावजूद सरपंच द्वारा गांव के लोगों को यह बताया गया कि बोर उत्खनन में भारी खर्च हुआ है।

फर्जी बिल भुगतान का आरोप लगाते हुए बताया गया कि एक बोर में ₹1,12,454 और दूसरे बोर में ₹1,13,870 का खर्च दर्शाया गया, जबकि वर्तमान दरों के अनुसार एक बोर का वास्तविक खर्च लगभग ₹27,200 ही होता है। इस प्रकार कुल ₹1,99,124 की राशि का फर्जी तरीके से आहरण किए जाने का आरोप है।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि दोनों बोर एक ही स्थान पर निजी बोरिंग मशीन संचालक से कराए गए, लेकिन कागजों में अलग-अलग स्थान दर्शाए गए हैं, जिससे पूरे मामले में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार की आशंका गहराती है।

मानवाधिकार सहायता संस्थान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की तत्काल जांच कराई जाए तथा सरपंच एवं संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में पंचायत स्तर पर इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।