ब्रेकिंग न्यूज़
मदकू द्वीप के प्राचीन मंदिरों पर बंदरों का बढ़ता खतरा, संरक्षण की मांग तेज..!छत्तीसगढ़ मानव अधिकार jjf ने 166 आदिवासियों को 66 करोड़ के कथित वन क्षति मामले में न्याय दिलवाया: सी.एस. चौहान..!तोरवा पुलिस का एक्शन, दो निगरानी बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल..!बेमेतरा में नए एसपी त्रिलोक बंसल का बड़ा एक्शन: पद संभालते ही देर रात कोतवाली, कंट्रोल रूम और साइबर सेल का औचक निरीक्षण..!नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने संभाला बेमेतरा का जिम्मा, बोले- ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मीडिया के सहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग’..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान चलाकर 10 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों के लिए जारी की 18 सूत्रीय गाइडलाइन..!वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग पड़ा भारी, ITMS कैमरों की निगरानी में फंसे 2621 वाहन चालक, कटा चालान.!तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!मदकू द्वीप के प्राचीन मंदिरों पर बंदरों का बढ़ता खतरा, संरक्षण की मांग तेज..!छत्तीसगढ़ मानव अधिकार jjf ने 166 आदिवासियों को 66 करोड़ के कथित वन क्षति मामले में न्याय दिलवाया: सी.एस. चौहान..!तोरवा पुलिस का एक्शन, दो निगरानी बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल..!बेमेतरा में नए एसपी त्रिलोक बंसल का बड़ा एक्शन: पद संभालते ही देर रात कोतवाली, कंट्रोल रूम और साइबर सेल का औचक निरीक्षण..!नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने संभाला बेमेतरा का जिम्मा, बोले- ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मीडिया के सहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग’..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान चलाकर 10 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों के लिए जारी की 18 सूत्रीय गाइडलाइन..!वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग पड़ा भारी, ITMS कैमरों की निगरानी में फंसे 2621 वाहन चालक, कटा चालान.!तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम देश उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नई दिल्ली में…

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नई दिल्ली में युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मिले….

छत्तीसगढ़ में साई का रीजनल सेंटर, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस तथा रायपुर में टेनिस की खेलो इंडिया एक्सिलेंस सेंटर स्वीकृत करने का किया अनुरोध

  लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय केन्द्र एवं खेलो इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर में 2 अतिरिक्त खेलों की स्वीकृति का भी किया आग्रह

बिलासपुर. 28 जनवरी 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात कर राज्य में खेलों के प्रशिक्षण तथा खेल अधोसंरचना को मजबूत करने राज्य शासन के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मांडविया को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेलो इंडिया योजनांतर्गत कुल 23 अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे गए हैं। उन्होंने इनकी स्वीकृति का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने डॉ. मांडविया से राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केन्द्र, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (NCOE) प्रारंभ करने, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर के क्षेत्रीय केन्द्र, खेलो इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर में दो अतिरिक्त खेलों की स्वीकृति तथा रायपुर में टेनिस की खेलो इंडिया एक्सिलेंस सेंटर भी स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

श्री साव ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया को बताया कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रतिभा विद्यमान है। राज्य में वर्तमान कोचिंग और खेल विज्ञान अधोसंरचना राष्ट्रीय मानकों से नीचे है, जिनकी वजह से खिलाड़ियों के व्यवस्थित विकास के अवसर सीमित हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य एवं जिला स्तर के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती है।

राज्य शासन ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स इत्यादि के लिए भी उच्च स्तरीय एथलीट तैयार करने के लिए प्रयासरत है। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थाओं से राज्य के खिलाड़ी एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, बैडमिन्टन, वेटलिफ्टिंग, क्याकिंग कैनाईंग, बास्केटबॉल, वालीबॉल जैसे खेलों का सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे।