🚨 गौवंश तस्करी पर साजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश और तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त, कुल कीमत करीब ₹1.85 लाख


🌍 बेमेतरा, 4 अक्टूबर 2026। जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ साजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 नग गौवंश तथा तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹1 लाख 85 हजार बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी गणेश वैष्णव निवासी कोदवा ने थाना साजा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक MP 50 ZX 2356 में मवेशियों को अवैध रूप से भरकर ले जाने की सूचना मिली है।सूचना के बाद प्रार्थी और गौसेवक साथी ग्राम कोदवा रोड स्थित शनि मंदिर के पास वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, जिसे रोककर जांच की गई।वाहन में ठूंस-ठूंसकर मिले 7 मवेशीपुलिस के मुताबिक वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 07 नग पड़िया मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। परिवहन के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पर्याप्त चारा-पानी के बिना क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जाने तथा कत्लखाने ले जाने की आशंका के आधार पर गौवंश को सुरक्षित कब्जे में लिया।मामले में थाना साजा में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पूछताछ के बाद दो आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने मामले में बिसन मरावी (40), निवासी बाजारटोला, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र तथा राज रकवार (26), निवासी केरनापुर, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने घटना के संबंध में अपराध स्वीकार किया।इसके बाद दोनों आरोपियों को 3 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।₹1.85 लाख की संपत्ति जब्तकार्रवाई में पुलिस ने:🐄 07 नग गौवंश — करीब ₹35,000🚚 छोटा हाथी वाहन MP 50 ZX 2356 — करीब ₹1,50,000💰 कुल जब्ती — करीब ₹1,85,000बताई गई है।एसपी के निर्देश पर कार्रवाईपुलिस के अनुसार मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।इस कार्रवाई में थाना साजा एवं संबंधित पुलिस स्टाफ के साथ गौवंश सेवकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइवन पक्ष, न विपक्ष — केवल निष्पक्ष।







