🌍 बिलासपुर। शहर के तालापारा स्थित बजरंग चौक में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा गौरवशाली दूसरे वर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से माता रानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, जहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच आयोजित इस उत्सव में दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष अनीश राही सहित मयंक पांडे, वासु सूर्यवंशी, हेमंत सत्यवादी, बंटी लसरे, लक्की चेलकर, अमित ताम्रकार, प्रशांत चेलकर और सुनील सूर्यवंशी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।समिति के सदस्यों की सहभागिता से आयोजन को विशेष स्वरूप मिला। इस उत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।कैमरा मैन: वासु सूर्यवंशी के साथ।


सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइवन पक्ष, न विपक्ष — केवल निष्पक्ष जनहित।







