बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत सकरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटियों और 2 गिरफ्तारी वारंटियों को धर दबोचा। पकड़े गए सभी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाईउपनिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय शिंदे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। माननीय न्यायालय द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:दीपक यादव उर्फ पी.पी. (उम्र 22 वर्ष), निवासी सकरी बटालियन रोड, नया मार्केट, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।दीपक यादव उर्फ पी.पी. (उम्र 22 वर्ष), निवासी सकरी बटालियन रोड, नया मार्केट, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।राकेश टोण्डे (उम्र 30 वर्ष), निवासी सकर्रा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर।धरम उर्फ काछी रजक (उम्र 17 वर्ष), निवासी तुर्कानिया नाला, धुरीपारा मंगला, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।रिया जैन (उम्र 26 वर्ष), प्रो. सत्या ई-रिक्शा शॉप, निवासी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास, सकरी, बिलासपुर।सत्या मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स (प्रो. सुनील जैन) (उम्र 40 वर्ष), निवासी उप तहसील कार्यालय के सामने, सकरी, बिलासपुर।इनकी रही सराहनीय भूमिकाइस अपराध विरोधी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शिंदे, प्रधान उपनिरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान उपनिरीक्षक अर्चना साहू, आरक्षक जीना अनंत, मनोज बघेल, सुनील सूर्यवंशी, सज्जू अली, राजकुमार मधुकर तथा महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।





