ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार साथियों ने केक काटकर दी बधाई; स्मारिका का हुआ विमोचन..!हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में नरक चौदस पर होगा हनुमान जी का महाअभिषेक, दीपावली पर सजेगा महाभोग…खोंगसरा के ग्राम पंचायत आमागोहन में कथित जुए के बड़े कारोबार की चर्चा, 3 से 4 लाख रुपये तक दांव लगने की सूचना….बिलासपुर में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का 4 नवंबर को शुभारंभ, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे लोकार्पण….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर, 3,100 उपार्जन केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था…बिलासपुर: पैतृक जमीन की फेंसिंग तार दो बार काटने का आरोप, न्याय के लिए कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार…रायपुर में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगे लगाम, अधिकारियों की जवाबदेही हो तय…खैरागढ़ में पत्रकार से मारपीट का मामला: ‘न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत’ ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह भदराजा ने की निंदा…दीपावली से देव दीपावली तक : नवंबर का महीना लेकर आ रहा है धर्म, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश…2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त: रायपुर में अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा? GST और प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल!”…बिलासपुर में खाद्य दुकानों पर हो सख्त निगरानी! होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान से लेकर ठेले तक जांच की मांग, मिलावटखोरों पर हो कठोर कार्रवाई…धान से लदे वाहन को छोड़ने के नाम पर 1 लाख की कथित रिश्वत! SDM-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, अब प्रशासन की साख और जवाबदेही की परीक्षा….बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार साथियों ने केक काटकर दी बधाई; स्मारिका का हुआ विमोचन..!हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में नरक चौदस पर होगा हनुमान जी का महाअभिषेक, दीपावली पर सजेगा महाभोग…खोंगसरा के ग्राम पंचायत आमागोहन में कथित जुए के बड़े कारोबार की चर्चा, 3 से 4 लाख रुपये तक दांव लगने की सूचना….बिलासपुर में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का 4 नवंबर को शुभारंभ, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे लोकार्पण….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर, 3,100 उपार्जन केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था…बिलासपुर: पैतृक जमीन की फेंसिंग तार दो बार काटने का आरोप, न्याय के लिए कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार…रायपुर में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगे लगाम, अधिकारियों की जवाबदेही हो तय…खैरागढ़ में पत्रकार से मारपीट का मामला: ‘न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत’ ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह भदराजा ने की निंदा…दीपावली से देव दीपावली तक : नवंबर का महीना लेकर आ रहा है धर्म, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश…2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त: रायपुर में अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा? GST और प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल!”…बिलासपुर में खाद्य दुकानों पर हो सख्त निगरानी! होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान से लेकर ठेले तक जांच की मांग, मिलावटखोरों पर हो कठोर कार्रवाई…धान से लदे वाहन को छोड़ने के नाम पर 1 लाख की कथित रिश्वत! SDM-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, अब प्रशासन की साख और जवाबदेही की परीक्षा….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी…

बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार साथियों ने केक काटकर दी बधाई; स्मारिका का हुआ विमोचन..!

🌍 बिलासपुर, छत्तीसगढ़ :- बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधियों ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव के प्रधान संपादक एवं न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंग भदराजा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ हेड अजय साहू एवं सोनू यादव ने प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा से मुलाकात की। सभी पत्रकार साथियों ने मिलकर केक कटवाया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

स्मारिका का विमोचन बना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण

जन्मदिन समारोह के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया। इस पहल को पत्रकारिता जगत की उपलब्धियों, गतिविधियों और यादगार पलों को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया। उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों ने स्मारिका के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

पत्रकारिता के भविष्य और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

इस सौजन्य मुलाकात के दौरान पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आपसी चर्चा हुई। पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, एकजुटता, सकारात्मक संवाद और जनहित में निष्पक्ष पत्रकारिता को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

सभी ने विचार व्यक्त किया कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों पर निरंतर आवाज उठाने का माध्यम बनना चाहिए।

पत्रकारों की एकजुटता और सकारात्मक पहल का संदेश

सभी पत्रकार साथियों ने आशा व्यक्त की कि आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज बनने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव परिवार की ओर से बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव

जन हित सर्वोपरि।

न पक्ष, न विपक्ष, केवल निष्पक्ष जनहित।