ब्रेकिंग न्यूज़
जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार होली पर्व को लेकर बेमेतरा पुलिस अलर्ट, शांति…

होली पर्व को लेकर बेमेतरा पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील..!

बेमेतरा छत्तीसगढ़

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों, वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों तथा ग्राम कोटवारों की उपस्थिति रही।

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित बैठकों में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपने-अपने गांव एवं शहरों में भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

बैठक में निर्देश दिए गए कि होलिका दहन सुरक्षित एवं खुले स्थान पर किया जाए तथा बिजली के तारों, भूसे, पैरावट या संकरी गलियों के पास होली न जलाई जाए। बीच सड़क पर होलिका दहन से बचने की भी समझाइश दी गई ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम रहे।

इसके अलावा लोगों से मुखौटा न लगाने, कीचड़ या ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करने, किसी पर जबरन रंग न लगाने, कपड़े न फाड़ने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। शराब पीकर वाहन चलाने और झगड़ा-विवाद से दूर रहने की भी सलाह दी गई। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी धर्म या समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट साझा न करने की चेतावनी दी गई।

बेमेतरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान उपद्रव या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।