बिलासपुर में पुलिस के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने बिलासपुर प्रवास के दौरान विभिन्न नवीन पुलिस भवनों और ई-मालखानों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ 

महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में थानों को डिजिटल बनाने और आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करने के प्रयास किए जा रहे हैं। थानों में बनाए गए इन ई-मालखानों से मुकदमों और जब्ती से जुड़ी सामग्रियों के सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी
रखरखाव में मदद मिलेगी। इससे पुलिस रिकॉर्ड के डिजिटल प्रबंधन और जवाबदेही में भी सुधार होगा।आधारभूत संरचनाओं का विस्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले में पुलिस बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत नए पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, सीएसपी कार्यालय, आईयूसीए कार्यालय, बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई, पचपेड़ी थाना, केन्दा चौकी तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण कराया गया है, जिनमें से कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और बाकी प्रक्रियाधीन हैं।डीजीपी श्री अरुण देव गौतम ने जिला पुलिस के लिए भविष्य में और भी जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस लोकार्पण समारोह में पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और थाना स्टाफ मौजूद रहे।



