ब्रेकिंग न्यूज़
मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार निषेध के बावजूद सड़क पर दौड़ रहे हाईवा,…

निषेध के बावजूद सड़क पर दौड़ रहे हाईवा, मानिकपुर धूमा के माफिया राज का खुला खेल ?

बिलासपुर: कागजों पर ‘भारी वाहन निषेध’, सड़कों पर ‘मौत’ का तांडव; मानिकपुर धूमा में अवैध उत्खनन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा…!

बिलासपुर। नियम केवल फाइलों की शोभा बढ़ा रहे हैं या धरातल पर भी लागू हैं? बिलासपुर के ग्राम पंचायत मानिकपुर धूमा में हालात देखकर तो यही लगता है कि प्रशासन की सख्ती सिर्फ बोर्ड तक सीमित है। जिस सड़क के मुहाने पर साफ लिखा है— ‘भारी वाहन निषेध’, वहां दिन-रात भारी-भरकम हाईवा मौत बनकर दौड़ रहे हैं। अवैध मिट्टी उत्खनन के इस खेल से तंग आकर अब ग्रामीणों ने ‘आर-पार की जंग’ छेड़ दी है।

भारतमाला प्रोजेक्ट की आड़ में ‘अवैध’ खेल?


मामला मानिकपुर मुख्य मार्ग का है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि धूमा गांव से बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है और इसे भारतमाला प्रोजेक्ट में खपाया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है, वहां प्रशासन की नाक के नीचे ये हाईवा 24 घंटे फर्राटा भर रहे हैं।

20 साल का इंतजार और जर्जर सड़क का दर्द
यह वही सड़क है जो पिछले दो दशकों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। ग्रामीणों का कहना है:

  • सड़क का टेंडर पास हो चुका है, लेकिन निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ।
  • भारी वाहनों की आवाजाही ने इस रास्ते को कच्चे मार्ग से भी बदतर बना दिया है।
  • इसी संकरी और जर्जर सड़क से स्कूली बच्चे, किसान और मजदूर गुजरते हैं, जिनके जीवन पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।

“आखिर किसके संरक्षण में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?” — ग्रामीणों का सीधा सवाल

ग्रामीणों ने रोका रास्ता, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
लगातार बढ़ती परेशानी और प्रशासन की अनदेखी से आज ग्रामीणों का सब्र टूट गया। दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर गाड़ियों का चक्काजाम कर दिया। माहौल गर्म होते देख खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 04 हाईवा, 01 पोकलेन मशीन को कब्जे में लेकर खनिज विभाग की अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की जांच जारी है।

इस दौरान बिल्हा जनपद सदस्य सभापति रमादेवी मौर्य भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी।

बड़ा सवाल: क्या यह सिर्फ ‘खानापूर्ति’ है?
खनिज विभाग की इस कार्रवाई ने फिलहाल तो धूल उड़ाते पहियों को थाम दिया है, लेकिन ग्रामीण अब भी आशंकित हैं।
1. क्या यह कार्रवाई महज दिखावा है या अवैध उत्खनन पर पूर्ण विराम लगेगा?
2. क्या मानिकपुर धूमा के निवासियों को 20 साल के लंबे इंतजार के बाद एक सुरक्षित और पक्की सड़क नसीब होगी?

फिलहाल, ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं होता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।