ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!भोलेनाथ दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, छठवें वर्ष के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार.!बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 23 संदिग्ध व्यक्तियों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर..!मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!भोलेनाथ दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, छठवें वर्ष के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार.!बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 23 संदिग्ध व्यक्तियों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर..!मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!

बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!

महिलाओं, छात्राओं और आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के बताए तरीकेबेमेतरा, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग वर्गों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।इसी क्रम में बेमेतरा जिले

में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का और एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।चौथे सप्ताह महिलाओं और छात्राओं पर विशेष फोकसअभियान के चौथे सप्ताह 6 से 12 सितंबर 2026 तक महिलाओं, छात्राओं और आम नागरिकों को विशेष रूप से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ग्राम हेमाबंध, शासकीय हाई स्कूल कन्हेरा, संबलपुर, देवरबीजा और ग्राम भिंभौरी सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की सुरक्षा पर जोरकार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को “स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग” के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने स्मार्टफोन की प्राइवेसी सेटिंग सुरक्षित रखने, मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षा उपायों से सुरक्षित रखने की समझाइश दी।इसके साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, फर्जी वेबसाइटों की पहचान करने तथा अनजान लोगों के साथ व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।OTP और UPI PIN किसी से साझा न करेंपुलिस टीम ने नागरिकों को विशेष रूप से समझाया कि OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाता विवरण, UPI PIN और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने, संदिग्ध लिंक खोलने अथवा किसी खाते में राशि ट्रांसफर करने से बचने की सलाह भी दी गई।पुलिस ने कहा कि यदि कोई परिचित या दोस्त के नाम से पैसे मांगता है तो पहले फोन अथवा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर इसकी पुष्टि जरूर करें।फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से सावधानमहिलाओं एवं छात्राओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और अन्य साइबर अपराधों की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने तथा समय पर शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायतबेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें। साथ ही नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर सेल को सूचना दें।समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई रकम को रोकने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के प्रयास किए जा सकते हैं। नागरिक National Cyber Crime Reporting Portal के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।जागरूकता कार्यक्रमों में चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, चौकी प्रभारी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, थाना दाढ़ी से सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, चौकी कंडरका से सहायक उप निरीक्षक संतोष धुर्वे सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।साइबर सुरक्षा का संदेश स्पष्ट है—सतर्क रहें, जानकारी सुरक्षित रखें और साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें।