ब्रेकिंग न्यूज़
🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली सामान बेचने वालों पर हो कठोर कार्रवाई, केंद्र और राज्य सरकार से मांग…बिलासपुर में पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.73 ग्राम ‘चिट्टा’ बरामद..!बिलासपुर की 6 बड़ी खबरें: अंतिम संस्कार में बड़ा हादसा, सड़क विकास पर प्रशासन सख्त, दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं,धान के अवैध परिवहन पर निगरानी से लेकर राज्योत्सव की तैयारियों तक, जानिए बिलासपुर की आज की प्रमुख खबरें….🚨 बेमेतरा पुलिस अलर्ट: बैंक, ATM और सराफा बाजार पर कड़ी निगरानी, संदिग्धों की सघन जांच तेज…🔴🟡 बड़ी राहत: सरसेनी में खुलेगा नया धान खरीदी केंद्र, 784 किसानों को मिलेगा फायदा!..छाल में रामराज गद्दी समारोह में सांसद प्रतिनिधि नवल राठिया का जोरदार स्वागत….तोरवा थाना के नए प्रभारी से सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ के पत्रकारो ने की मुलाकात, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई..!🔥 पत्रकारों जागो! देशहित और जनहित में अपनी कलम की ताकत पहचानो…शिव मेडिसिटी अस्पताल में इलाज पर गंभीर सवाल! महिला की मौत को लेकर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग…बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 हुड़दंगियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..!छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ..!IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उठी आवाज ईमानदार अधिकारियों का सम्मान जरूरी, निष्पक्ष जांच के बाद ही बने …🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली सामान बेचने वालों पर हो कठोर कार्रवाई, केंद्र और राज्य सरकार से मांग…बिलासपुर में पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.73 ग्राम ‘चिट्टा’ बरामद..!बिलासपुर की 6 बड़ी खबरें: अंतिम संस्कार में बड़ा हादसा, सड़क विकास पर प्रशासन सख्त, दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं,धान के अवैध परिवहन पर निगरानी से लेकर राज्योत्सव की तैयारियों तक, जानिए बिलासपुर की आज की प्रमुख खबरें….🚨 बेमेतरा पुलिस अलर्ट: बैंक, ATM और सराफा बाजार पर कड़ी निगरानी, संदिग्धों की सघन जांच तेज…🔴🟡 बड़ी राहत: सरसेनी में खुलेगा नया धान खरीदी केंद्र, 784 किसानों को मिलेगा फायदा!..छाल में रामराज गद्दी समारोह में सांसद प्रतिनिधि नवल राठिया का जोरदार स्वागत….तोरवा थाना के नए प्रभारी से सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ के पत्रकारो ने की मुलाकात, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई..!🔥 पत्रकारों जागो! देशहित और जनहित में अपनी कलम की ताकत पहचानो…शिव मेडिसिटी अस्पताल में इलाज पर गंभीर सवाल! महिला की मौत को लेकर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग…बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 हुड़दंगियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..!छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ..!IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उठी आवाज ईमानदार अधिकारियों का सम्मान जरूरी, निष्पक्ष जांच के बाद ही बने …
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर…

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजनपुलिस परेड ग्राउंड में प्रज्ज्वलित होंगे 51 हजार दीपबिलासपुर, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अभियान के उद्देश्य, रूपरेखा और विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के 25 वर्षों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेना है। अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं के लाभ से जोड़ने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पुलिस परेड ग्राउंड में जलेंगे 51 हजार दीप अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम से होगा। इस अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में माय भारत, एनएसएस, एनसीसी के स्वयंसेवकों के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। अभियान के तहत 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विद्यालयों में विकसित भारत की संकल्पना पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं नमो सेवा गाथा के माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं सामुदायिक केंद्रों में जनसेवा और विकास की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।वास्तविक कहानियों से सामने आएगा बदलाव कहानी बदलाव की कार्यक्रम के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक और वास्तविक कहानियां सामने लाई जाएंगी। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज तथा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट तक जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिकों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय भ्रमण, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, डिजिटल साक्षरता, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। *सेवा सेतु शिविरों में मिलेगा योजनाओं का लाभ अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों का आयोजन कर नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और पात्रता के अनुसार लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं रंगोली राष्ट्र के माध्यम से घरों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विकसित भारत के संकल्प को आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट तक कार्यक्रम के साथ होगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रत्येक कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जन-जन से जोड़ते हुए इसे सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक अभियान के रूप में सफल बनाया जाए।