नशे के विरूद्ध तारबाहर पुलिस की बडी कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से 6.396 किग्रा गांजा एवं 01 नग मोबाईल किया गया जप्त।आरोपी को सेरसा मैदान रोड के पास से घेराबंदी कर पकडा गया है।नाम आरोपी- 1 आकाश श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 25 साल सा. अशोक विहार फेस-2 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.अप.क्र. – 319/2026, धारा – 20 बी एनडीपीएस एक्ट।

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध नशे की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध एवं चेतना अभियान के तहत रोकथाम एवं कड़ी कार्यवही हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया था जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर थाना तारबाहर द्वारा टीम बनाकर अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी कि पतासाती हेतु रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति सेरसा मैदान रोड तारबाहर मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को ट्राली बैग में सरकंडा की ओर बिक्री करने हेतु ले जा रहा है कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर उक्त आरोपी को पकडकर उसके कब्जे से 6.396 किग्रा गांजा एवं 01 नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ करने पर झारसुगुडा से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने लाना बताया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, आर. राजेश श्रीवास, आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेंदले , आर. राहुल राजपूत, आर. महेन्द्र सोनकर, आर नुरूल कादिर, मोहन कोर्राम का सराहनीय योगदान रहा।

Post Views: 8