ब्रेकिंग न्यूज़
मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार लालखदान ओवरब्रिज पर बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा…!

लालखदान ओवरब्रिज पर बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा…!

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
तोरवा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर

तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस की तत्परता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे विशाल रजक अपनी बाइक (क्रमांक CG 10 V 6274) से बिलासपुर की ओर से महमंद स्थित अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह लालखदान ओवरब्रिज पर पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा (क्रमांक CG 10 R 1054) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों द्वारा लगातार इलाज और निगरानी की जा रही थी, लेकिन बाद में युवक की मौत की पुष्टि हो गई।

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तोरवा पुलिस की टीमें सघन तलाश में जुटी हुई हैं।

इस मामले पर तोरवा सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस यातायात जागरूकता और सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की याद दिलाता है। वहीं, आपात स्थिति में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने साबित किया है कि बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर वक्त सजग और सक्रिय है।