ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को…

बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”

👉🌾 जलाशयों में पर्याप्त पानी, खेती-किसानी सुचारू संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में जलभराव और फसलों की स्थिति की समीक्षा..

🌍बिलासपुर, 10 सितम्बर 2026।संभागायुक्त श्री सुनील जैन की अध्यक्षता में आज संभागायुक्त कार्यालय कोनी के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभाग के जलाशयों में जलभराव, सिंचाई व्यवस्था और फसलों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि इस वर्ष पर्याप्त वर्षा होने के कारण संभाग में खेती-किसानी के कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। किसानों की ओर से फिलहाल जलाशयों से कृषि कार्य के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग नहीं आई है।💧 अधिकांश जलाशयों में पर्याप्त जलभरावबैठक में जानकारी दी गई कि संभाग के बड़े, मध्यम और लघु जलाशयों में निस्तार एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है।- मिनी माता हसदेव बांगो परियोजना — 95%- खारंग जलाशय — 104%- मनियारी जलाशय — 104%- अरपा भैंसाझार निर्माणाधीन बैराज — 26%- केलो परियोजना निर्माणाधीन — 44.58%मध्यम परियोजनाओं में घोंघा जलाशय 102%, केदार 101%, पुटका 100%, किंकारी 101% और खम्हार पाकुर 101% जलभराव दर्ज किया गया।🌱 7.51 लाख हेक्टेयर से अधिक सिंचाई क्षमतासंभाग के 8 जिलों में 5 वृहद, 6 मध्यम, 768 लघु योजनाओं और 10 नलकूप योजनाओं के माध्यम से कुल 7,51,043 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता सृजित है।बैठक में रबी सिंचाई वर्ष 2025-26 की उपलब्धि तथा खरीफ सिंचाई वर्ष 2026-27 के लक्ष्य की भी विस्तृत समीक्षा की गई।🌾 दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने पर जोरसंभागायुक्त श्री सुनील जैन ने खाद एवं बीज की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि योजना बनाते समय प्रत्येक गांव की स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखा जाए तथा किसानों को इन फसलों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए।बैठक में डिप्टी कमिश्नर डॉ. स्मृति तिवारी, श्री हरिशंकर चौहान सहित संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइवजनहित की खबर | जनता की आवाज