ब्रेकिंग न्यूज़
योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!🚨 बच्चों के भोजन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! रायपुर की बेसन फैक्ट्री के वायरल वीडियो की हो उच्चस्तरीय जांच, बिलासपुर तक खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो…🚨 बिलासपुर में पटाखा दुकानों पर सख्ती! सुरक्षा नियम तोड़े तो निरस्त होगा लाइसेंस दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का होगा नियमित निरीक्षण; अग्निशमन यंत्र, पानी और सुरक्षित रास्ते रखना अनिवार्य….सत्कार प्रकोष्ठ की भूमिका: समाज के हर वर्ग को सम्मान, सहयोग और सेवा से जोड़ने की पहल पुष्पेंद्र सिंह ने सम्मान, सामाजिक सहभागिता और जनहित को बताया महत्वपूर्ण….📰 सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ लाइव से जुड़ें, जनहित की आवाज़ बनें!…🚨 छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों पर चिंता, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से ठोस कार्रवाई की मांग…योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!🚨 बच्चों के भोजन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! रायपुर की बेसन फैक्ट्री के वायरल वीडियो की हो उच्चस्तरीय जांच, बिलासपुर तक खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो…🚨 बिलासपुर में पटाखा दुकानों पर सख्ती! सुरक्षा नियम तोड़े तो निरस्त होगा लाइसेंस दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का होगा नियमित निरीक्षण; अग्निशमन यंत्र, पानी और सुरक्षित रास्ते रखना अनिवार्य….सत्कार प्रकोष्ठ की भूमिका: समाज के हर वर्ग को सम्मान, सहयोग और सेवा से जोड़ने की पहल पुष्पेंद्र सिंह ने सम्मान, सामाजिक सहभागिता और जनहित को बताया महत्वपूर्ण….📰 सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ लाइव से जुड़ें, जनहित की आवाज़ बनें!…🚨 छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों पर चिंता, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से ठोस कार्रवाई की मांग…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार…

योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….

🌍 बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026 :- समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि लोगों की सोच और व्यवहार में परिवर्तन से संभव है। जब आम नागरिक स्वयं जागरूक होकर सामाजिक विकास में भागीदारी निभाएंगे, तभी शासकीय योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सकेगा। यह बात कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मंथन सभागृह में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर कही।‘आप देंगे साथ तो बनेगी बात’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन यूनिसेफ, प्रकृति सेवा संस्थान बिलासपुर एवं एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इसमें बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और शासकीय विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं पहल करनी होगी। स्वयंसेवी संस्थाएं और युवा समाज में जागरूकता फैलाने के प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सोच से योजनाओं के परिणाम अधिक प्रभावी हो सकते हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे भी उपस्थित रहे।यूनिसेफ के श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि योजनाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारियों को दैनिक जीवन में अपनाना जरूरी है। वहीं विषय विशेषज्ञ श्री चंदन कुमार ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किसी भी योजना की सफलता के लिए लोगों की समझ, स्वीकार्यता और व्यवहार में उसका समावेश महत्वपूर्ण है।कार्यशाला में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सक्ती, रायगढ़, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। युवोदय के सदस्य, सीएमडी कॉलेज एवं गर्ल्स कॉलेज के समाज कार्य विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी, मीडिया प्रतिनिधि, अरपा रेडियो तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में प्रकृति सेवा संस्थान बिलासपुर के प्रमुख डॉ. राजीव अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।जनहित का संदेश: सरकारी योजनाओं की सफलता केवल बजट और कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। समाज में सकारात्मक बदलाव तभी आएगा, जब जागरूकता केवल चर्चा का विषय न रहकर लोगों के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनेगी।