ब्रेकिंग न्यूज़
कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’: छात्रों ने मंच पर प्रस्तुत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्राउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह….अपराध समीक्षा बैठक में एसपी त्रिलोक बंसल के सख्त निर्देश 60 से 90 दिनों में अभियोग पत्र, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और नशे-सट्टे पर कार्रवाई पर जोर….स्टे लगी 13 एकड़ शासकीय पाठशाला व चारागाह भूमि का नक्शा काटने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश….साइबर ठगी का बढ़ता जाल: 2025 में ₹22,495 करोड़ की रकम रिपोर्ट, डिजिटल दुनिया में बढ़ी चुनौती…..नेवसा – पटैता, गांजर डोंगरी और सरायपाली क्षेत्र में शेर देखे जाने से हड़कंप: जंगल की ओर न जाने की अपील..!कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’: छात्रों ने मंच पर प्रस्तुत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्राउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह….अपराध समीक्षा बैठक में एसपी त्रिलोक बंसल के सख्त निर्देश 60 से 90 दिनों में अभियोग पत्र, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और नशे-सट्टे पर कार्रवाई पर जोर….स्टे लगी 13 एकड़ शासकीय पाठशाला व चारागाह भूमि का नक्शा काटने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश….साइबर ठगी का बढ़ता जाल: 2025 में ₹22,495 करोड़ की रकम रिपोर्ट, डिजिटल दुनिया में बढ़ी चुनौती…..नेवसा – पटैता, गांजर डोंगरी और सरायपाली क्षेत्र में शेर देखे जाने से हड़कंप: जंगल की ओर न जाने की अपील..!कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम क्राइम स्टे लगी 13 एकड़ शासकीय पाठशाला व चारागाह…

स्टे लगी 13 एकड़ शासकीय पाठशाला व चारागाह भूमि का नक्शा काटने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश….


🌍 कोटा/बेलगहना (बिलासपुर):तहसील बेलगहना(विकासखंड कोटा) अंतर्गत ग्राम पंचायत लूफा में पाठशाला और चारागाह के लिए आरक्षित शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। लूफा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अनामिका मेश्राम एवं ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के पटवारी और पूर्व तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कोटा को शिकायत पत्र सौंपा है। बिना पंचायत सूचना के नक्शा काटने व नाम चढ़ाने का आरोप शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत लूफा स्थित खसरा नंबर 801/1(क) (रकबा लगभग 13 एकड़) वर्ष 1954-55 से शासकीय पाठशाला और चारागाह के लिए सुरक्षित रखी गई भूमि है। पूर्व में दोनों पक्षों के विवाद के चलते बेलगहना तहसीलदार द्वारा इस भूमि पर कथित तौर पर रोक (स्टे) लगाई गई थी।ग्रामीणों का आरोप है कि स्टे और आरक्षण के बावजूद, ग्राम पंचायत को बिना कोई सूचना दिए हल्का नंबर 09 के पटवारी रामकुमार चेलके और तत्कालीन बेलगहना तहसीलदार द्वारा मिलीभगत कर खसरा नंबर 801/1(क) को विभिन्न हिस्सों (801/25, 801/53 एवं 801/62) में विभाजित कर नक्शा काट दिया गया और जमीन को निजी नामों पर ऑनलाइन कंप्यूटर में दर्ज कर दिया गया।तीन हिस्सों में बांटी गई शासकीय जमीन
राजस्व दस्तावेजों के प्रिंटआउट के अनुसार, इस रकबे को कथित तौर पर तीन भाइयों—राजेश बाजपेयी, मनोज बाजपेयी एवं राजेन्द्र बाजपेयी (पिता विद्याधर बाजपेयी)—के नाम पर दर्ज किया गया दर्शाया गया है:

  • खसरा नं. 801/25 – 2.3950 हेक्टेयर (राजेश बाजपेयी)
  • खसरा नं. 801/53 – 0.3480 हेक्टेयर (राजेन्द्र बाजपेयी)
  • खसरा नं. 801/62 – 2.1290 हेक्टेयर (मनोज बाजपेयी)
  • कुल 18 एकड़ का था मामला, 5 एकड़ पर हुआ था विवाद ग्रामीणों का कहना है कि कुल मामला लगभग 18 एकड़ आरक्षित शासकीय भूमि का था, जिसमें से खसरा नंबर 802 (लगभग 5 एकड़) श्मशान/मुर्दावली की जमीन बताई गई है। शेष 13 एकड़ चरनोई व स्कूल की आरक्षित जमीन पर तहसीलदार के कथित मौखिक आदेश का हवाला देकर पटवारी द्वारा नक्शा काटकर नामांतरण/बंटवारा करने की बात कही जा रही है।कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी ग्राम पंचायत लूफा के सरपंच, पंच एवं समस्त ग्रामीणों ने एसडीएम और तहसीलदार को आवेदन देकर मांग की है कि उक्त शासकीय भूमि का तत्काल स्थल निरीक्षण व सीमांकन कर अवैध कब्जा हटाया जाए तथा फर्जी प्रविष्टियों को निरस्त किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को मुक्त नहीं कराया गया, तो ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करेंगे एवं उग्र आंदोलन व धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।