ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड के पास आहूजा टीवी सेंटर में लगी भीषण आग, आग में काबू पाने के लिए लगे दमकल के लोग..!भ्रामक समाचार प्रसारण मामले में दीपक टंडन गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से पकड़ा…पत्रकारिता की गतिविधियों का दस्तावेज बनी प्रेस क्लब की स्मारिका, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया विमोचन…बस्तर ओलंपिक में महिला खिलाड़ियों का दबदबा, 6 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन….ऑपरेशन बाज’ के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी..!बिलासपुर प्रेस क्लब की स्मारिका विमोचन: पत्रकारिता के साथ साहित्य और लेखन की विरासत को संजोने की पहल…न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार में बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर अतिक्रमण और रोशनी का अभाव – आखिर कब जागेगा नगर निगम?….बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार साथियों ने केक काटकर दी बधाई; स्मारिका का हुआ विमोचन..!हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में नरक चौदस पर होगा हनुमान जी का महाअभिषेक, दीपावली पर सजेगा महाभोग…खोंगसरा के ग्राम पंचायत आमागोहन में कथित जुए के बड़े कारोबार की चर्चा, 3 से 4 लाख रुपये तक दांव लगने की सूचना….बिलासपुर में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का 4 नवंबर को शुभारंभ, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे लोकार्पण….बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड के पास आहूजा टीवी सेंटर में लगी भीषण आग, आग में काबू पाने के लिए लगे दमकल के लोग..!भ्रामक समाचार प्रसारण मामले में दीपक टंडन गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से पकड़ा…पत्रकारिता की गतिविधियों का दस्तावेज बनी प्रेस क्लब की स्मारिका, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया विमोचन…बस्तर ओलंपिक में महिला खिलाड़ियों का दबदबा, 6 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन….ऑपरेशन बाज’ के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी..!बिलासपुर प्रेस क्लब की स्मारिका विमोचन: पत्रकारिता के साथ साहित्य और लेखन की विरासत को संजोने की पहल…न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार में बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर अतिक्रमण और रोशनी का अभाव – आखिर कब जागेगा नगर निगम?….बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार साथियों ने केक काटकर दी बधाई; स्मारिका का हुआ विमोचन..!हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में नरक चौदस पर होगा हनुमान जी का महाअभिषेक, दीपावली पर सजेगा महाभोग…खोंगसरा के ग्राम पंचायत आमागोहन में कथित जुए के बड़े कारोबार की चर्चा, 3 से 4 लाख रुपये तक दांव लगने की सूचना….बिलासपुर में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का 4 नवंबर को शुभारंभ, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे लोकार्पण….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड के पास आहूजा टीवी…

बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड के पास आहूजा टीवी सेंटर में लगी भीषण आग, आग में काबू पाने के लिए लगे दमकल के लोग..!

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित कर्बला रोड पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रसिद्ध ‘आहूजा टीवी सेंटर’ की इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत से गहरा धुआं उठने लगा।


सेकंड फ्लोर पर लगी आग, उठती रहीं धुएं की लपटें
मिली जानकारी के अनुसार, आग दुकान की दूसरी मंजिल (सेकंड फ्लोर) पर लगी। इस मंजिल पर नई व पुरानी टीवी सहित भारी मात्रा में अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आ गया। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत के अंदर से अभी भी तेजी से धुआं निकल रहा है, जिसे बाहर निकालने और स्थिति को पूरी तरह सामान्य करने की व्यवस्था की जा रही है।
पुलिस व दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चे पर काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास की अन्य दुकानों व इमारतों में फैलने से रोक लिया।
नुकसान का आकलन फिलहाल मुश्किल
आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर प्रभावित हुआ है। हालांकि, कुल कितना नुकसान हुआ है, इसका सटीक आंकड़ा लगाना फिलहाल मुश्किल है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।