ब्रेकिंग न्यूज़
बेमेतरा में दीपावली पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद, बाजारों और चौक-चौराहों पर जवान तैनात…साल में एक दिन सम्मान का आयोजन, फिर भी पत्रकारों को भटकना पड़ा! क्या अब सम्मान भी चेहरे और पहचान देखकर मिलेगा?…पत्रकारिता की विडंबना: दूसरों को आईना दिखाने वाली कलमों के बीच आखिर अपने ही साथी पात्र और अपात्र क्यों?..बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड के पास आहूजा टीवी सेंटर में लगी भीषण आग, आग में काबू पाने के लिए लगे दमकल के लोग..!भ्रामक समाचार प्रसारण मामले में दीपक टंडन गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से पकड़ा…पत्रकारिता की गतिविधियों का दस्तावेज बनी प्रेस क्लब की स्मारिका, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया विमोचन…बस्तर ओलंपिक में महिला खिलाड़ियों का दबदबा, 6 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन….ऑपरेशन बाज’ के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी..!बिलासपुर प्रेस क्लब की स्मारिका विमोचन: पत्रकारिता के साथ साहित्य और लेखन की विरासत को संजोने की पहल…न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार में बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर अतिक्रमण और रोशनी का अभाव – आखिर कब जागेगा नगर निगम?….बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार साथियों ने केक काटकर दी बधाई; स्मारिका का हुआ विमोचन..!बेमेतरा में दीपावली पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद, बाजारों और चौक-चौराहों पर जवान तैनात…साल में एक दिन सम्मान का आयोजन, फिर भी पत्रकारों को भटकना पड़ा! क्या अब सम्मान भी चेहरे और पहचान देखकर मिलेगा?…पत्रकारिता की विडंबना: दूसरों को आईना दिखाने वाली कलमों के बीच आखिर अपने ही साथी पात्र और अपात्र क्यों?..बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड के पास आहूजा टीवी सेंटर में लगी भीषण आग, आग में काबू पाने के लिए लगे दमकल के लोग..!भ्रामक समाचार प्रसारण मामले में दीपक टंडन गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से पकड़ा…पत्रकारिता की गतिविधियों का दस्तावेज बनी प्रेस क्लब की स्मारिका, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया विमोचन…बस्तर ओलंपिक में महिला खिलाड़ियों का दबदबा, 6 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन….ऑपरेशन बाज’ के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी..!बिलासपुर प्रेस क्लब की स्मारिका विमोचन: पत्रकारिता के साथ साहित्य और लेखन की विरासत को संजोने की पहल…न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार में बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर अतिक्रमण और रोशनी का अभाव – आखिर कब जागेगा नगर निगम?….बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार साथियों ने केक काटकर दी बधाई; स्मारिका का हुआ विमोचन..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › बेमेतरा में दीपावली पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था…

बेमेतरा में दीपावली पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद, बाजारों और चौक-चौराहों पर जवान तैनात…

👉 एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था, व्यापारियों और वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील

🌍 बेमेतरा, 08 नवंबर 2026 :- दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेमेतरा पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन में जिले के प्रमुख बाजारों, हाट-बाजारों और भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों पर विशेष ध्यान

त्योहारी खरीदारी के लिए ग्रामीण अंचलों से जिला मुख्यालय एवं अन्य बाजारों में पहुंचने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और आम नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस बल को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है।

व्यापारियों और वाहन चालकों से पुलिस की अपील

बेमेतरा पुलिस ने व्यापारियों से दुकानों का सामान सड़क एवं फुटपाथ पर नहीं फैलाने तथा निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान संचालित करने की अपील की है। वहीं वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा नहीं करने और हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की भी अपील की है।

आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से बाजारों में अनावश्यक भीड़ और जाम से बचने, बुजुर्गों एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखने तथा अपने कीमती सामानों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को देने कहा गया है।

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल-112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 पर संपर्क किया जा सकता है।

बेमेतरा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा यातायात नियमों एवं पुलिस प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।

अंत में बेमेतरा पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

सतपाल सिंह भदराजा
प्रदेश अध्यक्ष/संस्थापक – न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत
प्रधान संपादक – सत्य ज्ञान समागम लाइव न्यूज प्रेस

जनहित सर्वोपरि।