ब्रेकिंग न्यूज़
बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बड़ी चोट: SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर 11 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त..!थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…!माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के न्यायाधीश एवं पोर्टफोलियो जज श्री जस्टिस सचिन सिंह राजपूत द्वारा..!बिलासपुर रेंज में प्रिवेंटिव पुलिसिंग और अपराध रोकथाम पर उच्च स्तरीय कार्यशाला आयोजित..!मदकू द्वीप के प्राचीन मंदिरों पर बंदरों का बढ़ता खतरा, संरक्षण की मांग तेज..!छत्तीसगढ़ मानव अधिकार jjf ने 166 आदिवासियों को 66 करोड़ के कथित वन क्षति मामले में न्याय दिलवाया: सी.एस. चौहान..!तोरवा पुलिस का एक्शन, दो निगरानी बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल..!बेमेतरा में नए एसपी त्रिलोक बंसल का बड़ा एक्शन: पद संभालते ही देर रात कोतवाली, कंट्रोल रूम और साइबर सेल का औचक निरीक्षण..!नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने संभाला बेमेतरा का जिम्मा, बोले- ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मीडिया के सहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग’..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान चलाकर 10 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बड़ी चोट: SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर 11 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त..!थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…!माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के न्यायाधीश एवं पोर्टफोलियो जज श्री जस्टिस सचिन सिंह राजपूत द्वारा..!बिलासपुर रेंज में प्रिवेंटिव पुलिसिंग और अपराध रोकथाम पर उच्च स्तरीय कार्यशाला आयोजित..!मदकू द्वीप के प्राचीन मंदिरों पर बंदरों का बढ़ता खतरा, संरक्षण की मांग तेज..!छत्तीसगढ़ मानव अधिकार jjf ने 166 आदिवासियों को 66 करोड़ के कथित वन क्षति मामले में न्याय दिलवाया: सी.एस. चौहान..!तोरवा पुलिस का एक्शन, दो निगरानी बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल..!बेमेतरा में नए एसपी त्रिलोक बंसल का बड़ा एक्शन: पद संभालते ही देर रात कोतवाली, कंट्रोल रूम और साइबर सेल का औचक निरीक्षण..!नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने संभाला बेमेतरा का जिम्मा, बोले- ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मीडिया के सहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग’..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान चलाकर 10 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम राज्य समाचार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों…

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण…

बिलासपुर:-राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज लाइफ केयर हॉस्पिटल में संचालित डॉट्स सेंटर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एसईसीएल (SECL) के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद से प्राप्त पोषण आहार का टीबी मरीजों को वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता करना है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से मुक्ति के लिए दवा के साथ-साथ पोषण अत्यंत आवश्यक है। समाज, शासन एवं औद्योगिक संस्थानों के सामूहिक प्रयास से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि जिला क्षय अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित उपचार, समय पर जांच तथा संतुलित पोषण से टीबी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने मरीजों से उपचार बीच में न छोड़ने एवं स्वास्थ्य कर्मियों के संपर्क में निरंतर बने रहने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक ए. सरिता ने कार्यक्रम की प्रगति एवं पोषण सहायता योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अस्पताल संचालक डॉ. रामकृष्ण कश्यप ने लाइफ केयर हॉस्पिटल में टीबी मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में टीबी कार्यक्रम से जुड़े समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में टीबी मरीजों को पोषण आहार सामग्री वितरित की गई एवं उन्हें नियमित दवा सेवन, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।