बिलासपुर छत्तीसगढ़


बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, हवाला नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है । यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 के अंतर्गत की जा रही जांच के दौरान सामने आई है ।
जांच में सामने आए अहम तथ्यअंतरराज्यीय सट्टा और हवाला: पुलिस विवेचना में देश के विभिन्न राज्यों से सट्टे की रकम के लेन-देन और हवाला के जरिए धन हस्तांतरण होने के तथ्य सामने आए हैं । तलाशी में नकदी व दस्तावेज बरामद: दिनांक 13.11.2026 को की गई तलाशी के दौरान लगभग ₹8 लाख नकद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां, बैंक संबंधी दस्तावेज और महत्वपूर्ण संपत्ति के कागजात बरामद किए गए हैं । ₹25 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज: तलाशी में लगभग ₹25 करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं ।दुबई कनेक्शन,
LOC और रेड कॉर्नर नोटिस: जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि विदेश, विशेषकर दुबई में भी संपत्तियां अर्जित की गई हैं । संबंधित आरोपियों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है और रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ।संपत्ति कुर्क करने की तैयारी और आरोपियों के नामबिलासपुर पुलिस द्वारा बैंकिंग लेन-देन, हवाला नेटवर्क, संपत्तियों के वास्तविक स्रोत और लाभार्थियों की गहन जांच जारी है । पुलिस ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर BNSS की धारा 107 के अंतर्गत कुर्की की वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी ।पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल सट्टा चलाने वालों तक सीमित न रहकर पूरे संगठित वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना और अवैध कमाई से बनी संपत्तियों को कानून के दायरे में लाना है ।मामले में सामने आए नाम:सुनील रोहरा (पिता दिलीप कुमार रोहरा)मनीष रोहरा (पिता दिलीप रोहरा)संदेही आकाश गोगा (निवासी जबलपुर)



