बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में शांति भंग करने और आम लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया है

।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को सूचना मिली कि कुदुदण्ड माता चौरा के पास एक युवक हाथ में चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को धारदार हथियार के साथ पकड़ लिया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को सूचना मिली कि कुदुदण्ड माता चौरा के पास एक युवक हाथ में चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को धारदार हथियार के साथ पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेन्द्र उर्फ गोलू दुबे उर्फ पंडा (उम्र 35 वर्ष) पिता राम कुमार दुबे, निवासी कुदुदण्ड चांदनी चौक, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार स्टील का चाकू विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 1573/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
Post Views: 8