ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 हुड़दंगियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..!छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ..!IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उठी आवाज ईमानदार अधिकारियों का सम्मान जरूरी, निष्पक्ष जांच के बाद ही बने …बिलासपुर में मोहन भागवत का दो दिवसीय प्रवास, बिरकोना के सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे RSS प्रमुखकड़ी सुरक्षा के बीच आगमन, संगठनात्मक बैठकों और आगामी रणनीति पर रहेगी नजर…पत्रकारिता से समाज सेवा तक दीपिका शर्मा का सफर 2011 से जनहित की आवाज बनने का प्रयास वृद्धजनों के कल्याण के लिए भी समर्पित…रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार..!🎉 बिलासपुर: जीत कुने डो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के वाइस प्रेसिडेंट बने सतपाल सिंह भदराजा, शुभचिंतकों ने दी बधाई…बिलासपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, IG रामगोपाल गर्ग ने किया परिजनों का सम्मान..!आस्था के साथ सेहत का ख्याल : महामाया मंदिर परिसर में 1800 से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क उपचार.!छत्तीसगढ़ में जीत कुने डो मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने की तैयारी, खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण…फलों को पकाने में प्रतिबंधित केमिकल के इस्तेमाल की आशंका, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जांच की मांग…NTPC सीपत में राखड़ परिवहन पर गंभीर सवाल, अनंत वासने के तबादले के बाद भी विवाद बरकरार…बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 हुड़दंगियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..!छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ..!IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उठी आवाज ईमानदार अधिकारियों का सम्मान जरूरी, निष्पक्ष जांच के बाद ही बने …बिलासपुर में मोहन भागवत का दो दिवसीय प्रवास, बिरकोना के सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे RSS प्रमुखकड़ी सुरक्षा के बीच आगमन, संगठनात्मक बैठकों और आगामी रणनीति पर रहेगी नजर…पत्रकारिता से समाज सेवा तक दीपिका शर्मा का सफर 2011 से जनहित की आवाज बनने का प्रयास वृद्धजनों के कल्याण के लिए भी समर्पित…रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार..!🎉 बिलासपुर: जीत कुने डो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के वाइस प्रेसिडेंट बने सतपाल सिंह भदराजा, शुभचिंतकों ने दी बधाई…बिलासपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, IG रामगोपाल गर्ग ने किया परिजनों का सम्मान..!आस्था के साथ सेहत का ख्याल : महामाया मंदिर परिसर में 1800 से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क उपचार.!छत्तीसगढ़ में जीत कुने डो मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने की तैयारी, खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण…फलों को पकाने में प्रतिबंधित केमिकल के इस्तेमाल की आशंका, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जांच की मांग…NTPC सीपत में राखड़ परिवहन पर गंभीर सवाल, अनंत वासने के तबादले के बाद भी विवाद बरकरार…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › बेमेतरा में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण…

बेमेतरा में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई होली…!

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)
जिले में होली का त्योहार इस बार कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उत्साह और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चौक-चौराहों पर फिक्स प्वाइंट लगाकर पुलिस जवान तैनात किए गए थे। साथ ही लगातार पेट्रोलिंग के माध्यम से पुलिस ने पूरे जिले में निगरानी बनाए रखी।

सुरक्षा व्यवस्था की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशीकला उईके सहित अन्य अधिकारियों ने संभाली। अधिकारियों ने स्वयं जवानों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

होली के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाही से ड्राइविंग करने, तीन सवारी चलने, डरावने मास्क पहनकर घूमने और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई।

होली से पहले बेमेतरा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की। अवैध शराब बेचने और पिलाने के मामलों में 111 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 234 लोगों के खिलाफ माइनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा गुंडा बदमाशों और निगरानी बदमाशों की भी चेकिंग की गई तथा जिले में फ्लैग मार्च निकालकर कानून का संदेश दिया गया।

पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के चलते जिलेभर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए होली की खुशियां मनाईं।