ब्रेकिंग न्यूज़
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान 11 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, सफाई मित्रों और नागरिकों की सहभागिता को मिली राष्ट्रीय पहचान…अभाविप के लंबे संघर्ष के बाद डिग्री कॉलेज के नवीन भवन निर्माण का रास्ता साफ,10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं, जिला छात्रा प्रमुख राखी ने मंत्री के प्रति जताया आभार..बेमेतरा में दीपावली पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद, बाजारों और चौक-चौराहों पर जवान तैनात…साल में एक दिन सम्मान का आयोजन, फिर भी पत्रकारों को भटकना पड़ा! क्या अब सम्मान भी चेहरे और पहचान देखकर मिलेगा?…पत्रकारिता की विडंबना: दूसरों को आईना दिखाने वाली कलमों के बीच आखिर अपने ही साथी पात्र और अपात्र क्यों?..बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड के पास आहूजा टीवी सेंटर में लगी भीषण आग, आग में काबू पाने के लिए लगे दमकल के लोग..!भ्रामक समाचार प्रसारण मामले में दीपक टंडन गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से पकड़ा…पत्रकारिता की गतिविधियों का दस्तावेज बनी प्रेस क्लब की स्मारिका, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया विमोचन…बस्तर ओलंपिक में महिला खिलाड़ियों का दबदबा, 6 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन….ऑपरेशन बाज’ के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी..!बिलासपुर प्रेस क्लब की स्मारिका विमोचन: पत्रकारिता के साथ साहित्य और लेखन की विरासत को संजोने की पहल…स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान 11 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, सफाई मित्रों और नागरिकों की सहभागिता को मिली राष्ट्रीय पहचान…अभाविप के लंबे संघर्ष के बाद डिग्री कॉलेज के नवीन भवन निर्माण का रास्ता साफ,10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं, जिला छात्रा प्रमुख राखी ने मंत्री के प्रति जताया आभार..बेमेतरा में दीपावली पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद, बाजारों और चौक-चौराहों पर जवान तैनात…साल में एक दिन सम्मान का आयोजन, फिर भी पत्रकारों को भटकना पड़ा! क्या अब सम्मान भी चेहरे और पहचान देखकर मिलेगा?…पत्रकारिता की विडंबना: दूसरों को आईना दिखाने वाली कलमों के बीच आखिर अपने ही साथी पात्र और अपात्र क्यों?..बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड के पास आहूजा टीवी सेंटर में लगी भीषण आग, आग में काबू पाने के लिए लगे दमकल के लोग..!भ्रामक समाचार प्रसारण मामले में दीपक टंडन गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर से पकड़ा…पत्रकारिता की गतिविधियों का दस्तावेज बनी प्रेस क्लब की स्मारिका, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया विमोचन…बस्तर ओलंपिक में महिला खिलाड़ियों का दबदबा, 6 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन….ऑपरेशन बाज’ के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी और 2 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार..!बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी..!बिलासपुर प्रेस क्लब की स्मारिका विमोचन: पत्रकारिता के साथ साहित्य और लेखन की विरासत को संजोने की पहल…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!

विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 175 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजनशहर को पेयजल, सामुदायिक भवन, अधोसंरचना और अमृत मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिली बड़ी सौगातनगरीय निकायों के विकास के लए राशि की कमी नहीं होगी – श्री अरुण साह बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज सरायपाली के नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 28 लाख 61

हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 154 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को पेयजल, सामुदायिक भवन, अधोसंरचना और अमृत मिशन सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्रीमती चातुरी नंद, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान और छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रो फिटिंग एवं एकल ग्राम योजना के कुल 24 ग्रामों में पेयजल सुविधा के लिए 1818. 61 लाख रुपये के कार्यों तथा 510 लाख रुपये के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने एसटीपी निर्माण से संबंधित 10.21 करोड़ रुपये तथा जल प्रदाय अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत 139.55 करोड़ रुपए के विकास कार्यों एवं 512 लाख रुपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी शुभ कार्य होता है तो इंद्रदेव का आशीर्वाद मिलता है। आज वर्षा के रूप में भी हमें आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिस कार्य का भूमिपूजन करती है, उसका लोकार्पण भी हमारी ही सरकार करती है। विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के माथे पर नक्सलवाद का कलंक था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा ढाई वर्ष में लगभग 12 हजार 666 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अब सरायपाली का विकास भी तीव्र गति से हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की सरकार में लगातार विकास के काम हो रहे है। देश की दशा और दिशा बदलने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरायपाली के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नही होगी। उप मुख्यमंत्री ने सांसद की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेल लाइन की मांग की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है और अब सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने अमृत मिशन 2.0 की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल पानी की योजना नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सौगात है। महानदी का पानी जब घर-घर पहुंचेगा, तो इसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री ऐतराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्र, उपाध्यक्ष श्री हेमंत प्रधान और कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।