ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर आइए, घूमिए और जानिए न्यायधानी की पूरी पहचान; खाने-पीने से लेकर पर्यटन, बाजार और ठहरने तक की संपूर्ण जानकारी एक ही जगह….पेड़ों की कटाई पर लगे रोक! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील—पुराने पेड़ों को काटने के बजाय दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए बने राष्ट्रीय कानून…छत्तीसगढ़ में मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना की पहल, 30 नवंबर तक मांगे गए सुझाव….खबर प्रकाशित होते ही जागता है प्रशासन, कुछ दिन बाद फिर वही पुराना हाल! आखिर स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही कब तय होगी?…बाबा नीम करौली जी महाराज का आध्यात्मिक संदेश: सेवा, प्रेम और विश्वास से बदल सकता है जीवन, दुख में भी कभी न खोएं ईश्वर पर भरोसा…मानसिक तनाव से मुक्ति कैसे पाएं? छोटी-छोटी आदतों में छिपा है खुशहाल जीवन का रास्ता, समस्या पहचानें और समाधान अपनाएं…बिलासपुर में जन औषधि केंद्रों की हकीकत क्या? सस्ती दवाओं से मरीजों को कितनी राहत, कितने केंद्र संचालित और कहां मिलेंगी दवाएं ?…तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को राहत की तैयारी, खेतों में उतरी कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें…सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! हाईकोर्ट के फैसले से प्रशासन को मिला सख्त संदेश, जनहित में अतिक्रमण हटाने की उठी मांग…वर्दी में कर्तव्य का संकल्प, कलम में साहित्य की संवेदना: डॉ. हरीश यादव की प्रेरक जीवन-यात्रा दस वर्षों की साधना से अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी, पुलिस सेवा में अनुशासन और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी; शिक्षा, शोध और प्रशासनिक दायित्वों का अनूठा संगम….उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ, संस्कृति और संगीत की प्रस्तुतियों से सजेगी शाम….योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….बिलासपुर आइए, घूमिए और जानिए न्यायधानी की पूरी पहचान; खाने-पीने से लेकर पर्यटन, बाजार और ठहरने तक की संपूर्ण जानकारी एक ही जगह….पेड़ों की कटाई पर लगे रोक! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील—पुराने पेड़ों को काटने के बजाय दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए बने राष्ट्रीय कानून…छत्तीसगढ़ में मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना की पहल, 30 नवंबर तक मांगे गए सुझाव….खबर प्रकाशित होते ही जागता है प्रशासन, कुछ दिन बाद फिर वही पुराना हाल! आखिर स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही कब तय होगी?…बाबा नीम करौली जी महाराज का आध्यात्मिक संदेश: सेवा, प्रेम और विश्वास से बदल सकता है जीवन, दुख में भी कभी न खोएं ईश्वर पर भरोसा…मानसिक तनाव से मुक्ति कैसे पाएं? छोटी-छोटी आदतों में छिपा है खुशहाल जीवन का रास्ता, समस्या पहचानें और समाधान अपनाएं…बिलासपुर में जन औषधि केंद्रों की हकीकत क्या? सस्ती दवाओं से मरीजों को कितनी राहत, कितने केंद्र संचालित और कहां मिलेंगी दवाएं ?…तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को राहत की तैयारी, खेतों में उतरी कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें…सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! हाईकोर्ट के फैसले से प्रशासन को मिला सख्त संदेश, जनहित में अतिक्रमण हटाने की उठी मांग…वर्दी में कर्तव्य का संकल्प, कलम में साहित्य की संवेदना: डॉ. हरीश यादव की प्रेरक जीवन-यात्रा दस वर्षों की साधना से अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी, पुलिस सेवा में अनुशासन और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी; शिक्षा, शोध और प्रशासनिक दायित्वों का अनूठा संगम….उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ, संस्कृति और संगीत की प्रस्तुतियों से सजेगी शाम….योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › बिलासपुर पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, जवानों की…

बिलासपुर पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं..!

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने आज पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड, ड्रिल और पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।

Bilaspur में शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह (IPS) द्वारा पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान आयोजित परेड में जवानों की टर्न आउट, स्क्वाड ड्रिल, मार्चपास्ट, शस्त्र अभ्यास और बलवा ड्रिल का निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं टर्न आउट में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को सुधार के निर्देश भी दिए गए।

परेड में कुल 326 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे, जिनमें राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षक शामिल थे।

परेड के बाद आयोजित पुलिस सम्मेलन में डीआईजी/एसएसपी राजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य, स्थानांतरण, वेतन, सेवा और आवास से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

साथ ही पुलिस परिवार के क्वार्टर में पानी की समस्या को लेकर भी तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

सम्मेलन में पुलिस मुख्यालय और रेंज मुख्यालय के निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया गया। अधिकारियों को मोबाइल पेट्रोलिंग, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

बीट प्रणाली को मजबूत करने पर जोर देते हुए थाना और चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराधों की रोकथाम में मदद मिल सके।

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों को संसाधनों के रखरखाव, मरम्मत और बेहतर उपयोग के निर्देश दिए गए।

जिला पुलिस के आधुनिकीकरण के तहत सुरक्षा उपकरण, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही जिले को 16 बोलेरो वाहन, 2 मध्यम मालवाहक ट्रक और 1 बस उपलब्ध कराई गई है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

वहीं पुलिस कर्मियों के लिए 108 नए आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण जल्द पूरा कर कर्मचारियों को आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।