ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों के लिए जारी की 18 सूत्रीय गाइडलाइन..!वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग पड़ा भारी, ITMS कैमरों की निगरानी में फंसे 2621 वाहन चालक, कटा चालान.!तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!ऑनलाइन चालान से बचने का ‘जुगाड़’ पड़ेगा भारी, एडिशनल एसपी ने दी सख्त चेतावनी.!भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्..!शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई..!बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त: लखनऊ हादसे के बाद जागी नींद, अब स्कूलों की भी जांच की मांग..!देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..!बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले का मान: अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि…!बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों के लिए जारी की 18 सूत्रीय गाइडलाइन..!वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग पड़ा भारी, ITMS कैमरों की निगरानी में फंसे 2621 वाहन चालक, कटा चालान.!तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!ऑनलाइन चालान से बचने का ‘जुगाड़’ पड़ेगा भारी, एडिशनल एसपी ने दी सख्त चेतावनी.!भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्..!शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई..!बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त: लखनऊ हादसे के बाद जागी नींद, अब स्कूलों की भी जांच की मांग..!देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..!बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले का मान: अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि…!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार माननीय न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा के सम्मान में…

माननीय न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित..!


बिलासपुर, 07 अप्रैल 2026।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में माननीय न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के न्यायालय कक्ष में अपराह्न 03:30 बजे सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में न्यायाधीश वर्मा के समर्पित न्यायिक जीवन, विधिक ज्ञान, निष्पक्षता और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्मा का कार्यकाल उत्कृष्टता, निष्ठा और न्याय के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके निर्णयों में न केवल विधिक गहराई बल्कि मानवीय संवेदनशीलता भी स्पष्ट रूप से झलकती रही है।
मुख्य न्यायाधीश ने यह भी उल्लेख किया कि न्यायाधीश वर्मा ने अपने कार्यकाल में 9,800 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया, जिनमें 238 ए.एफ.आर. (AFR) निर्णय शामिल हैं। उनके फैसलों ने न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की और वे युवा न्यायिक अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बने।
अपने उद्बोधन में न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ईश्वर, मुख्य न्यायाधीश, समस्त न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए।
गौरतलब है कि न्यायाधीश वर्मा का जन्म 08 अप्रैल 1964 को अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में हुआ। उन्होंने शासकीय विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर अंबिकापुर महाविद्यालय से स्नातक तथा शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से विधि शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1994 में उन्होंने व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-II के रूप में न्यायिक सेवा प्रारंभ की और विभिन्न जिलों—घरोड़ा, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर—में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं।
उन्होंने उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार न्यायिक एवं छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के अतिरिक्त निदेशक जैसे प्रशासनिक दायित्व भी संभाले। 23 जनवरी 2024 को उन्हें उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया तथा 12 दिसंबर 2025 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
इस अवसर पर न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।