ब्रेकिंग न्यूज़
योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!🚨 बच्चों के भोजन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! रायपुर की बेसन फैक्ट्री के वायरल वीडियो की हो उच्चस्तरीय जांच, बिलासपुर तक खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो…🚨 बिलासपुर में पटाखा दुकानों पर सख्ती! सुरक्षा नियम तोड़े तो निरस्त होगा लाइसेंस दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का होगा नियमित निरीक्षण; अग्निशमन यंत्र, पानी और सुरक्षित रास्ते रखना अनिवार्य….सत्कार प्रकोष्ठ की भूमिका: समाज के हर वर्ग को सम्मान, सहयोग और सेवा से जोड़ने की पहल पुष्पेंद्र सिंह ने सम्मान, सामाजिक सहभागिता और जनहित को बताया महत्वपूर्ण….📰 सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ लाइव से जुड़ें, जनहित की आवाज़ बनें!…🚨 छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों पर चिंता, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से ठोस कार्रवाई की मांग…योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!🚨 बच्चों के भोजन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! रायपुर की बेसन फैक्ट्री के वायरल वीडियो की हो उच्चस्तरीय जांच, बिलासपुर तक खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो…🚨 बिलासपुर में पटाखा दुकानों पर सख्ती! सुरक्षा नियम तोड़े तो निरस्त होगा लाइसेंस दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का होगा नियमित निरीक्षण; अग्निशमन यंत्र, पानी और सुरक्षित रास्ते रखना अनिवार्य….सत्कार प्रकोष्ठ की भूमिका: समाज के हर वर्ग को सम्मान, सहयोग और सेवा से जोड़ने की पहल पुष्पेंद्र सिंह ने सम्मान, सामाजिक सहभागिता और जनहित को बताया महत्वपूर्ण….📰 सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ लाइव से जुड़ें, जनहित की आवाज़ बनें!…🚨 छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों पर चिंता, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से ठोस कार्रवाई की मांग…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › कलेक्टर-एसएसपी ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी लोगों की…

कलेक्टर-एसएसपी ने साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं…

ग्रामीणों ने की शासकीय हैण्डपंप के निजी उपयोग की शिकायत…
बिलासपुर, 20 जनवरी 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिया। जनदर्शन में आज लगभग 70 से 80 आवेदन प्राप्त हुए। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याओं को सुना।
जनदर्शन में आज ग्राम पंचायत विद्याहीह के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में लगे शासकीय हैण्डपंप पर ओम पटेल द्वारा अवैध कब्जा कर निजी उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता को मामले की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत ओखर की सरपंच ने ग्राम पंचायत में सचिव की नियुक्ति के लिए कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सचिव नहीं होने से गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को मामले को सौंपा। शहर के वसुंधरा नगर वार्ड क्रमांक 19 के निवासियों ने कॉलोनी में सड़क एवं नाली निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि खराब सड़क की वजह से बुजुर्गाें एवं छात्रों को स्कूल आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उसलापुर की दिव्यांग महिला संतोषी मंगेशकर ने ई-रिक्शा दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने शासन की योजनांतर्गत ई-रिक्शा दिलाने की मांग की है जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। मामले को समाज कल्याण के संयुक्त संचालक देखेंगे। तारबहार के सत्यनारायण धनकर ने भू अर्जन के आवेदन के निराकरण के संबंध में अपना ज्ञापन दिया। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।