ब्रेकिंग न्यूज़
मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार होली पर बेमेतरा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, चप्पे-चप्पे…

होली पर बेमेतरा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर..!

बेमेतरा (छत्तीसगढ़),
होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में पूरे जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और जवान मुस्तैदी से तैनात हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी विनय कुमार, एसडीओपी भूषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशिकला उईके तथा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित पुलिस अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग और फिक्स पॉइंट के माध्यम से चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है, ताकि आम नागरिक होली का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मना सकें। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने, तीन सवारी, डरावने मास्क लगाकर घूमने और तेज आवाज वाले हार्न का उपयोग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। होली में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बेमेतरा शहर में बाजारपारा मस्जिद, पुराना बस स्टैंड, प्रताप चौक, नया बस स्टैंड, नवागढ़ तिराहा, रेस्ट हाउस चौक, मोहभट्ठा बिजली ऑफिस, पांडे तालाब, कोबिया तिराहा, दुर्गा मंदिर चौक नयापारा, गस्ती चौक, सिंघौरी चौक और रांका मस्जिद सहित कुल 13 स्थानों पर फिक्स पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा गौरव पथ, सदर रोड, कबीर कुटी, मुक्तिधाम रोड, हाई स्कूल रोड, सिंधी मोहल्ला, जय स्तंभ चौक, सिग्नल चौक, पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा गली, सुंदर नगर फेस-1 और 2 से लेकर मिनीमाता चौक तक लगातार बाइक पेट्रोलिंग की जा रही है।

वहीं जिले में होली का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और साउंड सिस्टम की धुन पर युवा नाचते-गाते नजर आए, जबकि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी रंगों के इस पर्व में सराबोर दिखाई दिए।

होली के इस अवसर पर शहर में आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की खुशियां साझा कर रहे हैं।