ब्रेकिंग न्यूज़
जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार बिलासपुर रेंज में प्रिवेंटिव पुलिसिंग और अपराध रोकथाम…

बिलासपुर रेंज में प्रिवेंटिव पुलिसिंग और अपराध रोकथाम पर उच्च स्तरीय कार्यशाला आयोजित..!

बिलासपुर: क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (IGP) बिलासपुर रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में एक उच्च स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिलासपुर रेंज मीटिंग हॉल में संपन्न इस कार्यशाला में रेंज के समस्त पुलिस अधिकारियों, एसडीओपी (SDOPs) और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए।कार्यशाला के प्रमुख बिंदु:’एक गुंडा – एक जवान’ नीति: रेंज में सक्रिय अपराधियों पर सख्त नजर रखने के लिए प्रत्येक बदमाश की निगरानी की जिम्मेदारी एक विशिष्ट पुलिसकर्मी को सौंपी गई है। जमानत के बाद दोबारा अपराध करने पर बीएनएसएस (BNSS)

की धारा 480 के तहत तुरंत जमानत निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।अपराधियों का सटीक वर्गीकरण: पुलिस रेगुलेशन के तहत आदतन चोरों और लुटेरों को ‘ए-क्लास’ (निगरानी) तथा मारपीट, रंगदारी एवं भू-माफिया को ‘बी-क्लास’ (गुंडा) के रूप में वर्गीकृत कर उनका पूरा बायोडाटा, फोटो, फिंगरप्रिंट और बैंक खाते अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मामलों के लिए ‘गैंग हिस्ट्री शीट’ तैयार की जाएगी।सख्त कानूनी कार्रवाई और एसओपी (SOPs): धारा 110 BNSS के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई, जिला बदर, और पिट एनडीपीएस (PIT NDPS) के तहत कड़े कदम उठाने को कहा गया है। इसके अलावा, बदमाशों की सरप्राइज चेकिंग के दौरान सुरक्षा संबंधी एसओपी का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।डिजिटल और मैन्युअल रिकॉर्ड: रोजनामचा में रवानगी और वापसी की क्रॉस-एंट्री, रजिस्टर 7, परवाना फाइल तथा अल्फाबेटिकल रजिस्टर का संधारण अनिवार्य किया गया है। साथ ही, फरार आरोपियों को ट्रैक करने के लिए नेटग्रिड (Natgrid) और सीडीआर (CDR) की मदद ली जाएगी।मानवाधिकारों का सम्मान: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और ‘पुट्टस्वामी केस’ का पालन करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि विमुक्त जनजातियों, पिछड़ों या नाबालिगों पर मनमानी कार्रवाई न हो और नागरिकों की निजता का पूरा सम्मान किया जाए।ग्राम अपराध नोटबुक (VCNB) और इंटेलिजेंस शेयरिंग: गांवों में कोटवारों की रोस्टर हाजिरी, मुसाफिर रजिस्टर और VCNB का संधारण अनिवार्य किया गया है। अंतरराज्यीय और अंतरजिला अपराधियों के लिए बीसी रोल (BC Roll), एसएस रोल (SS Roll) और Cri-MAC ऐप के जरिए इंटेलिजेंस साझा की जाएगी।सुधार का अवसर: जो अपराधी वर्षों से अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें निगरानी सूची से बाहर किया जाएगा ताकि पुलिस का पूरा फोकस केवल सक्रिय बदमाशों पर रहे।कार्यशाला के अंत में आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इन निर्देशों की स्वयं मॉनिटरिंग करने और इनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।