ब्रेकिंग न्यूज़
मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गणतंत्र दिवस पर जिले…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गणतंत्र दिवस पर जिले में करेंगे ध्वजारोहण….

टीएल बैठक में कलेक्टर ने की तैयारियों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा
बिलासपुर:-20 जनवरी 2026कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासन की फ्लैगशीप योजनाओं, आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों एवं जनदर्शन के लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में पहली बार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा ध्वजारोहण किया जाना संभावित है। कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। बैठक में एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन मौजूद थे।


बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस पर जिले के विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे आम नागरिकों को जिले की उपलब्धियों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए। कलेक्टर ने बताया कि 19 जनवरी से वंदे मातरम अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ हो रहा है, जिसके अंतर्गत जिले में विभिन्न राष्ट्रभक्ति गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सामूहिक वंदे मातरम गायन किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने चावल उत्सव का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को समय पर लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने जनदर्शन एवं समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का जल्द निराकरण करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।