ब्रेकिंग न्यूज़
गणेश विसर्जन में कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर.!हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंगेली से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लीटर देशी मदिरा जब्त..!बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!गणेश विसर्जन में कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर.!हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंगेली से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लीटर देशी मदिरा जब्त..!बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले…

बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले का मान: अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि…!

बेमेतरा जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री हरीश यादव ने अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा अंग्रेजी साहित्य में ‘विद्या वाचस्पति’ (पीएच.डी.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है।


साहित्यिक शोध का विषय रहा खास
एएसपी श्री यादव का शोध प्रबंध “रोमांटिकवाद और छायावाद के परिप्रेक्ष्य में विलियम वर्ड्सवर्थ एवं सुमित्रानंदन पंत का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर आधारित है। अपने इस शोध में उन्होंने अंग्रेजी साहित्य के महान कवि विलियम वर्ड्सवर्थ और हिंदी साहित्य के छायावाद के पुरोधा सुमित्रानंदन पंत की रचनाओं का गहन तुलनात्मक विश्लेषण किया है। यह शोध कार्य प्रकृति-चित्रण, मानवीय संवेदनाओं और दोनों देशों के साहित्यिक धाराओं के बीच वैचारिक साम्य को समझने में मील का पत्थर साबित होगा।
10 वर्षों का कठिन परिश्रम
इस मुकाम तक पहुँचने के लिए श्री यादव ने लगभग एक दशक तक निरंतर शोध और अध्ययन किया। उन्होंने अपने कठिन पुलिस प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अनुसंधान और लेखन के लिए समय निकाला। एएसपी ने इस सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशकों, विश्वविद्यालय परिवार, परिवारजनों और अपने शुभचिंतकों के मार्गदर्शन को दिया है।
पुलिस विभाग में खुशी की लहर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की इस उपलब्धि पर पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने श्री यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो सहित जिले के अनेक राजपत्रित अधिकारियों और पुलिस स्टाफ ने एएसपी कार्यालय में एकत्रित होकर श्री यादव का सम्मान किया और मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सहकर्मियों ने कहा कि श्री यादव की यह उपलब्धि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और अनुशासन का एक अनूठा उदाहरण है, जो विभाग के युवा अधिकारियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।