त्योहारी सीजन में शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए खुलेआम चाकू लहराकर आतंक फैलाने वाले 3 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है,

के तहत गिरफ्तारदिनेश यादव (22 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा) – आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारनिर्मलदास उर्फ लुलु मानिकपुरी (25 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवास, तोरवा) – आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारइन तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 479, 481, और 482/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।अन्य कार्रवाइयांप्रतिबंधक कार्रवाई: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए
पुलिस ने गोविंद यादव (30 वर्ष, चांटीडीह सरकंडा) और राजा यादव उर्फ राहुल यादव (21 वर्ष, यादव मोहल्ला तोरवा) के विरुद्ध प्रतिबंधक धाराओं के तहत कार्रवाई कर श्रीमान सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।स्थाई वारंटी गिरफ्तार: वर्ष 2024 से लूट और चोरी के मामलों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी मोहित उर्फ कांचो मलिक (19 वर्ष, निवासी बापू नगर, तोरवा) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ माननीय न्यायालय से वारंट जारी था।तोरवा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति भंग करने वाले और अवैध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



