👉 शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, फुल बाड़ी फार्म हाउस में फंसे 9 लोगों को पुलिस-आपदा टीम ने सुरक्षित निकाला बेमेतरा में लगातार बारिश से नदी-नालों में उफान, प्रशासन अलर्ट; नागरिकों से नदी-पुलिया के पास न जाने की अपील


🌍 बेमेतरा, 28 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शिवनाथ नदी सहित कई नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं, जिसके कारण आवागमन प्रभावित हुआ है और निचले इलाकों में बाढ़ एवं जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और बेमेतरा पुलिस द्वारा लगातार निगरानी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।इसी बीच ग्राम पौसरी-सोनपुरी स्थित फुल बाड़ी फार्म हाउस में शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण टापू पर फंसे 9 लोगों को बेमेतरा पुलिस एवं जिला आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद सभी लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से शासकीय प्राथमिक शाला, पौसरी में ठहराया गया है।जिले में राहत एवं बचाव कार्य कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव सहित संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस एवं जिला आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं।संवेदनशील मार्गों पर बेरिकेडिंगबाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर बेरिकेडिंग कर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वाहन चालकों और आम नागरिकों को प्रभावित मार्गों पर जाने से रोकते हुए आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जा रही है।पुलिस की अपील—सावधानी ही सुरक्षाबेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले रास्तों, पुल-पुलियों और नदी-नालों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। पानी का बहाव कम दिखाई देने पर भी नदी या पुल-पुलिया पार करने का प्रयास जानलेवा हो सकता है।पुलिस ने लोगों से प्रशासन द्वारा लगाए गए बेरिकेड्स और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है।किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों से तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।
सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव न पक्ष, न विपक्ष — केवल निष्पक्ष







