बिलासपुर (छत्तीसगढ़)जिला बिलासपुर के थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर इन्हें दबोचा। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से जारी 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की भी तामिली की गई है।क्या था पूरा मामला?पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 मार्च 2021 की है। 

ग्राम बिनेका निवासी प्रार्थी रामेश्वर कोसले (पिता चेतराम कोसले) और अन्य लोगों के साथ आरोपियों ने हत्या की नीयत से मारपीट की थी और बलवा करते हुए गंभीर चोट पहुंचाई थी। इस संबंध में थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 94/2021 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद से ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बनी विशेष टीममामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एसडीओपी मस्तूरी श्री सुदीप सरकार के नेतृत्व में चौकी मल्हार पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों की सुरागरसी की।सिरगिट्टी क्षेत्र में की गई घेराबंदीमुखबिर से सटीक सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहे तीनों आरोपी सिरगिट्टी क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही मल्हार पुलिस की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए गोपनीय तरीके से दबिश दी और तीनों आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:ओमप्रकाश कुर्रे (पिता सुकुल कुर्रे, उम्र 55 वर्ष) — निवासी ग्राम बिनेका, चौकी मल्हार।लव कुर्रे (पिता ओमप्रकाश कुर्रे, उम्र 30 वर्ष) — निवासी ग्राम बिनेका, चौकी मल्हार।राजेश कुर्रे (पिता ओमप्रकाश कुर्रे) — निवासी ग्राम बिनेका, चौकी मल्हार।पुराने मामलों के 4 स्थायी वारंट भी हुए तामिलपुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के विरुद्ध वर्ष 2018 से संबंधित अन्य पुराने मामलों में कुल 04 स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी लंबित थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने इन सभी वारंटों को भी तामिल किया।गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को चौकी मल्हार लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी मल्हार पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Post Views: 9