ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27…

हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….

🌍 बिलासपुर। शहर में हॉकी खेल को बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हॉकी एसोसिएशन द्वारा हॉकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग की लॉन्चिंग सेरेमनी के अवसर पर हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारी बिलासपुर प्रेस क्लब पहुंचे और प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी साझा की।आयोजकों ने बताया कि हॉकी प्रीमियर लीग का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। लीग के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं शहर के हॉकी प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।विजेता टीम को मिलेगा नगद पुरस्कारखिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने सांत्वना पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों की भी व्यवस्था की है, ताकि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जा सके।युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंचहॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में हॉकी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच और नियमित अवसर देने की। हॉकी प्रीमियर लीग के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा, जिससे उनके खेल कौशल में निखार आने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मैचों के दौरान खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क पर विशेष जोर दिया जाएगा।हॉकी एसोसिएशन ने शहरवासियों, हॉकी प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि तीन दिनों तक चलने वाली यह लीग बिलासपुर में हॉकी गतिविधियों को नई ऊर्जा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।तीन दिन, छह टीमें और हॉकी के रोमांचक मुकाबले—25 सितंबर से बिलासपुर में खेल प्रेमियों को देखने मिलेगा हॉकी का नया रोमांच।