ब्रेकिंग न्यूज़
वर्दी में कर्तव्य का संकल्प, कलम में साहित्य की संवेदना: डॉ. हरीश यादव की प्रेरक जीवन-यात्रा दस वर्षों की साधना से अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी, पुलिस सेवा में अनुशासन और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी; शिक्षा, शोध और प्रशासनिक दायित्वों का अनूठा संगम….उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ, संस्कृति और संगीत की प्रस्तुतियों से सजेगी शाम….योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!🚨 बच्चों के भोजन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! रायपुर की बेसन फैक्ट्री के वायरल वीडियो की हो उच्चस्तरीय जांच, बिलासपुर तक खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो…🚨 बिलासपुर में पटाखा दुकानों पर सख्ती! सुरक्षा नियम तोड़े तो निरस्त होगा लाइसेंस दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का होगा नियमित निरीक्षण; अग्निशमन यंत्र, पानी और सुरक्षित रास्ते रखना अनिवार्य….सत्कार प्रकोष्ठ की भूमिका: समाज के हर वर्ग को सम्मान, सहयोग और सेवा से जोड़ने की पहल पुष्पेंद्र सिंह ने सम्मान, सामाजिक सहभागिता और जनहित को बताया महत्वपूर्ण….वर्दी में कर्तव्य का संकल्प, कलम में साहित्य की संवेदना: डॉ. हरीश यादव की प्रेरक जीवन-यात्रा दस वर्षों की साधना से अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी, पुलिस सेवा में अनुशासन और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी; शिक्षा, शोध और प्रशासनिक दायित्वों का अनूठा संगम….उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ, संस्कृति और संगीत की प्रस्तुतियों से सजेगी शाम….योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….कोयले की बढ़ती कीमतों के बीच बिलासपुर में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह छापा …केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का रायपुर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!🚨 बच्चों के भोजन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! रायपुर की बेसन फैक्ट्री के वायरल वीडियो की हो उच्चस्तरीय जांच, बिलासपुर तक खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो…🚨 बिलासपुर में पटाखा दुकानों पर सख्ती! सुरक्षा नियम तोड़े तो निरस्त होगा लाइसेंस दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग अलर्ट, पटाखा दुकानों का होगा नियमित निरीक्षण; अग्निशमन यंत्र, पानी और सुरक्षित रास्ते रखना अनिवार्य….सत्कार प्रकोष्ठ की भूमिका: समाज के हर वर्ग को सम्मान, सहयोग और सेवा से जोड़ने की पहल पुष्पेंद्र सिंह ने सम्मान, सामाजिक सहभागिता और जनहित को बताया महत्वपूर्ण….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › होली को लेकर बिलासपुर पुलिस अलर्ट, कानून-व्यवस्था की…

होली को लेकर बिलासपुर पुलिस अलर्ट, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक और शहर में फ्लैग मार्च…!

बिलासपुर छत्तीसगढ़
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा पूर्व वर्षों के अनुभवों के आधार पर संभावित चुनौतियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, पैदल गश्त, मोटर पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाए।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया है। अफवाह फैलाने या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेश प्रसारित करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अवैध शराब, नशाखोरी, हुड़दंग और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही गई है।

बैठक के बाद कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ग्राउंड से शुरू हुआ यह मार्च विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस ग्राउंड पहुंचा। फ्लैग मार्च में 200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और 50 से ज्यादा वाहन शामिल रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने, जबरन रंग न लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग से बचने का संदेश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी थाना एवं चौकी स्तर पर फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत की जा रही है।

पुलिस की अपील
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को दें। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।