ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में…

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..

🌍 बिलासपुर, 10 सितंबर 2026। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा बिलासपुर में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामदास आठवले सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।19 विशिष्ट व्यक्तियों का गौरव सम्मानसम्मेलन के दौरान चिकित्सा, शिक्षा,

समाजसेवा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 19 विशिष्ट व्यक्तियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इन लोगों का सामाजिक योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है।चार चरणों में आयोजित हुए कार्यक्रमश्री रामदास आठवले के बिलासपुर प्रवास के दौरान कार्यक्रमों को चार प्रमुख चरणों में आयोजित किया गया। इनमें स्वागत कार्यक्रम, प्रेस वार्ता, राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से मुलाकात शामिल रही।10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणानेहरू चौक में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले एवं प्रदेश प्रभारी श्री अभिषेक वर्मा ने पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति की जानकारी दी। पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।आरक्षण के मुद्दे पर श्री रामदास आठवले ने कहा कि आरक्षण समाप्त करने के विषय पर जल्दबाजी उचित नहीं है और परिस्थितियों के अनुरूप इस पर विचार किया जाना चाहिए।सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों पर जोरलखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन में सामाजिक न्याय, दलित-आदिवासी एवं वंचित वर्गों के अधिकार, जनहित के मुद्दों और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। पार्टी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जरूरतमंद और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती देने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।प्रदेशभर में चलेगा सदस्यता अभियानकार्यकर्ता सम्मेलन में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी पर भी जोर दिया गया। पार्टी का लक्ष्य राज्य, जिला और जमीनी स्तर तक संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, वंचित वर्गों के अधिकार और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव जनहित की खबर — जनता की आवाज