ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों के लिए जारी की 18 सूत्रीय गाइडलाइन..!वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग पड़ा भारी, ITMS कैमरों की निगरानी में फंसे 2621 वाहन चालक, कटा चालान.!तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!ऑनलाइन चालान से बचने का ‘जुगाड़’ पड़ेगा भारी, एडिशनल एसपी ने दी सख्त चेतावनी.!भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्..!शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई..!बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त: लखनऊ हादसे के बाद जागी नींद, अब स्कूलों की भी जांच की मांग..!देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..!बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले का मान: अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि…!बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों के लिए जारी की 18 सूत्रीय गाइडलाइन..!वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग पड़ा भारी, ITMS कैमरों की निगरानी में फंसे 2621 वाहन चालक, कटा चालान.!तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!ऑनलाइन चालान से बचने का ‘जुगाड़’ पड़ेगा भारी, एडिशनल एसपी ने दी सख्त चेतावनी.!भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्..!शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई..!बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त: लखनऊ हादसे के बाद जागी नींद, अब स्कूलों की भी जांच की मांग..!देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..!बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले का मान: अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि…!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार जनसहभागिता से बिलासपुर में बढ़ेगा CCTV नेटवर्क, सुरक्षा…

जनसहभागिता से बिलासपुर में बढ़ेगा CCTV नेटवर्क, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक..!

कलेक्टर-एसएसपी की संयुक्त बैठक में लिए गए अहम फैसले, महिलाओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस
बिलासपुर,
शहर में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से त्रिनेत्र सेवा समिति की अहम बैठक इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, तारबाहर में आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने की।


बैठक में निर्णय लिया गया कि शहरभर में जनसहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इससे अपराधों पर त्वरित नियंत्रण और अपराधियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।
समिति के संरचनात्मक विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें सांसद-विधायकों के साथ बिलासपुर संभाग के आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक को पदेन मुख्य संरक्षक बनाया जाएगा। वहीं कलेक्टर, एसएसपी, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत CEO सहित रेलवे, SECL, NTPC, अपोलो अस्पताल और रेडक्रॉस के वरिष्ठ अधिकारियों को पदेन संरक्षक बनाया जाएगा।
तकनीकी समिति में साइबर सेल, स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। प्रबंध कार्यकारिणी में रामावतार अग्रवाल को अध्यक्ष, नवदीप अरोरा को कार्यकारी अध्यक्ष, सतीश शाह को सचिव, मनीष सखूजा को कोषाध्यक्ष और ललित अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
करीब 60 सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों को समिति में सदस्य बनाया गया है। समिति का कार्यालय इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर में संचालित किया जाएगा।
बैठक में यह भी सुझाव सामने आया कि बड़े उद्योगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
बैठक के अंत में सुरेन्द्र गुम्बर ने सभी का आभार व्यक्त किया।