ब्रेकिंग न्यूज़
हेमंत मानिकपुरी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिनगौ माता की सुरक्षा के लिए बांधे रेडियम बेल्ट वृद्धाश्रम में भेंट की आवश्यक सामग्री….गणेश चतुर्थी पर विशेष: विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जागणेश चतुर्थी के लाभ और भगवान गणेश से जुड़ी लघु कथा……निजी अस्पतालों की नियमित जांच हो, इलाज की दरें हों पारदर्शी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए केंद्र-राज्य सरकारें मजबूत निगरानी व्यवस्था बनाएं….विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने का अवसर, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया…साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उप मुख्यमंत्री अरुण साव अटल विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी…अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर मंथन, समापन कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस सोशल संगठन के पदाधिकारी….नीम करौली बाबा: प्रेम और सेवा का संदेश, जिसने सीमाएं लांघकर दुनिया को छुआ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने फिर जगाई चर्चा, साधारण ग्रामीण युवक से विश्वभर में पूजनीय बने लक्ष्मी नारायण शर्मा उर्फ महाराज जी की जीवनगाथा पर लोगों की नजर…मिशन अमृत 2.0: चार शहरों के तालाबों के पुनर्जीवन को 22.18 करोड़ मंजूर….निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर काम पूरा कराएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव और परिणाम आधारित काम करने के निर्देश दंतेवाड़ा में लोक निर्माण, PHED, नगरीय प्रशासन और खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा…..जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..हेमंत मानिकपुरी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिनगौ माता की सुरक्षा के लिए बांधे रेडियम बेल्ट वृद्धाश्रम में भेंट की आवश्यक सामग्री….गणेश चतुर्थी पर विशेष: विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जागणेश चतुर्थी के लाभ और भगवान गणेश से जुड़ी लघु कथा……निजी अस्पतालों की नियमित जांच हो, इलाज की दरें हों पारदर्शी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए केंद्र-राज्य सरकारें मजबूत निगरानी व्यवस्था बनाएं….विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने का अवसर, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया…साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उप मुख्यमंत्री अरुण साव अटल विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी…अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर मंथन, समापन कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस सोशल संगठन के पदाधिकारी….नीम करौली बाबा: प्रेम और सेवा का संदेश, जिसने सीमाएं लांघकर दुनिया को छुआ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने फिर जगाई चर्चा, साधारण ग्रामीण युवक से विश्वभर में पूजनीय बने लक्ष्मी नारायण शर्मा उर्फ महाराज जी की जीवनगाथा पर लोगों की नजर…मिशन अमृत 2.0: चार शहरों के तालाबों के पुनर्जीवन को 22.18 करोड़ मंजूर….निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर काम पूरा कराएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव और परिणाम आधारित काम करने के निर्देश दंतेवाड़ा में लोक निर्माण, PHED, नगरीय प्रशासन और खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा…..जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार धुएं से मुक्ति की ओर पहल, बिना पते…

धुएं से मुक्ति की ओर पहल, बिना पते के भी मिल रहा गैस कनेक्शन…!

फ्री ट्रेड एलपीजी योजना से जरूरतमंदों को राहत

बिलासपुर में 5 किलो गैस सिलेंडर वितरण की शुरुआत

बिलासपुर, 17 अप्रैल /बिलासपुर में फ्री ट्रेड एलपीजी योजना के तहत 5 किलो के छोटे गैस सिलेंडर वितरण की शुरुआत आज हुई।अमेरी अकबरी गैस एजेंसी में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से नगर में इसकी शुरुआत की गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल से प्रवासी श्रमिकों और कमजोर वर्ग को विशेष लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ है। फूड ऑफिसर अमृत कुजूर और ऑयल कंपनी जिला नोडल हेमप्रकाश साहू की मौजूदगी में हितग्राहियों को छोटा सिलेंडर वितरित कर योजना का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ के बाद अब सभी जरूरत मंद श्रमिकों के लिए 5 किलोग्राम के छोटे गैस सिलेंडर इंडेन सहित शहर के सभी गैस वितरकों के यहां उपलब्ध है। यह सिलेंडर 615 रुपए की रिफिल पर उपलब्ध होगा, जबकि प्रथम बार कनेक्शन हेतु 945 रुपए सुरक्षा निधि जमा करनी होगी जिसे बाद में लौटा दिया जायेगा। यह पहल विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं छोटे परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी और उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करेगी। योजना की विशेषता यह है कि प्रवासी श्रमिकों को बिना स्थायी पते के भी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। शासन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाना है और प्रवासी श्रमिकों को भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में इण्डेन गैस के अधिकारियों एवं स्थानीय वितरकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अमेरी अकबरी गैस एजेंसी के संचालक श्री रविन्द्र कौशिक एवं उनकी टीम ने वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।