ब्रेकिंग न्यूज़
गणेश विसर्जन में कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर.!हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंगेली से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लीटर देशी मदिरा जब्त..!बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!गणेश विसर्जन में कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर.!हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंगेली से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लीटर देशी मदिरा जब्त..!बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक…

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया ‘सबका साथ-सबका विकास’ का मूल मंत्र बिलासपुर..!

भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ (जिला: बिलासपुर ग्रामीण) के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का प्रथम परिचय एवं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम आज सरकंडा स्थित विधायक कार्यालय ‘सेवा सदन’ में अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने का आह्वान:

बैठक में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का आत्मीय परिचय प्राप्त किया। उन्होंने नई टीम के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और भाजपा की रीति-नीति के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार की जनहितकारी व कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।श्रमिक बाहुल्य और स्लम क्षेत्रों में केंद्रित होगा कार्य:विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने प्रकोष्ठ के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का मुख्य कार्य ही स्लम एरिया में रहने वाले हमारे नागरिक बंधुओं के रहन-सहन को सुधारना और उनके विकास पर केंद्रित होना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर पार्टी की योजनाओं का प्रचार करें और शोषितों को उनका अधिकार दिलाएं। गरीब, आदिवासी और पिछड़े समाज के साथ-साथ ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से समान रूप से काम करने पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।

वरिष्ठ नेताओं और पूरी कार्यकारिणी की रही गरिमामयी उपस्थिति:

इस गरिमापूर्ण आयोजन में बिलासपुर संभाग
प्रभारी श्री पल्लव धर जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री बिज्जू राव जी, संयोजक श्री थानूराम साहू जी, सह संयोजक श्री ईश्वर प्रसाद यादव, सह संयोजक श्री विवेक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री गणेश प्रसाद साहू एवं सह कोषाध्यक्ष श्री विजेंद्र राव भोंसले उपस्थित रहे।

साथ ही जिला कार्यालय मंत्री श्री दिलावर सिंह लोनिया, सह कार्यालय मंत्री श्री नीरज मूदलियार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री सोमदत्त पटेल, सह प्रभारी श्री बालेश्वर पाटनवर, जिला संवाद सह प्रमुख श्री अमित साहू, जिला योजना प्रभारी श्री चंद्रकांत शिंदे, सह प्रभारी श्री शिवनारायण कैवर्थ, जिला मन की बात प्रभारी श्री मुद्रीका प्रसाद दुबे एवं सह प्रभारी श्री देवी प्रसाद द्विवेदी उपस्थित थे।कार्यकारिणी से जिला सदस्य श्री सुरेश पटेल, श्री राजू निर्मलकर, श्री रतिराम साहू, श्री बोधिराम साहू, श्री सुजीत कुमार, श्री बंटी शर्मा, श्री रवि साहू, श्री टिंकू शर्मा, श्री किशन देवांगन एवं विशेष आमंत्रित सदस्य श्री आकाश कछुवाहा, श्री उमेश साहू, श्रीमती दुर्गा बया तथा श्री प्रवीण यादव सहित भारी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में आगामी 28 जून को मस्तूरी के लिमतरा में होगी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की बड़ी बैठक:

बैठक में संगठन के आगामी कार्यों की रूपरेखा भी तय की गई। आगामी रविवार, 28 जून को मस्तूरी विधानसभा के ग्राम लिमतरा में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के समस्त सदस्यों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने का निर्देश दिया गया है। इस भव्य और महत्वपूर्ण आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी सह संयोजक श्री विवेक पाण्डेय जी और उनकी टीम को सौंपी गई है।

विधायक कार्यालय में मनाया गया कार्यकर्ता का जन्मदिन:

भेंट-मुलाकात और संगठनात्मक चर्चा के बाद कार्यक्रम में एक आत्मीय क्षण भी देखने को मिला। बैठक के दौरान उपस्थित सक्रिय कार्यकर्ता व जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री टिंकू शर्मा जी का जन्मदिवस विधायक श्री सुशांत शुक्ला एवं सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केक काटकर बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक जी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके लंबे व उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की मंगल कामना की और पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों का आभार प्रदर्शन सह संयोजक श्री ईश्वर प्रसाद यादव द्वारा किया गया।