ब्रेकिंग न्यूज़
माननीय मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री जी के नाम पुलिस की समस्याओं का समाधान, सुरक्षित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव …..रक्षाबंधन पर बेमेतरा पुलिस की अनोखी पहल: ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ का लिया संकल्प साइबर जागृति अभियान के तहत गांवों, बाजारों, बस स्टैंड और एटीएम परिसरों में लोगों को किया जागरूक….सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरगंज में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद नागरिकों से अपील है कि घटना को लेकर अफवाह, भड़काऊ संदेश या अपुष्ट वीडियो/जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें…!आफले छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)…रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहारपुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार…..दो पक्षों में विवाद, पुलिस पर हमला — SSP खुद मैदान में..!साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान”..!कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण..!अम्बिकापुर में वृत्त स्तरीय वन संरक्षण ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न..!ईद-ए-मिलाद पर्व को को लेकर जिले के थाना एवं चौकी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील..!“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार..!सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय संभागस्तरीय कार्यशाला की शुरुआत..!माननीय मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री जी के नाम पुलिस की समस्याओं का समाधान, सुरक्षित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव …..रक्षाबंधन पर बेमेतरा पुलिस की अनोखी पहल: ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ का लिया संकल्प साइबर जागृति अभियान के तहत गांवों, बाजारों, बस स्टैंड और एटीएम परिसरों में लोगों को किया जागरूक….सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरगंज में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद नागरिकों से अपील है कि घटना को लेकर अफवाह, भड़काऊ संदेश या अपुष्ट वीडियो/जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें…!आफले छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)…रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहारपुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार…..दो पक्षों में विवाद, पुलिस पर हमला — SSP खुद मैदान में..!साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान”..!कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण..!अम्बिकापुर में वृत्त स्तरीय वन संरक्षण ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न..!ईद-ए-मिलाद पर्व को को लेकर जिले के थाना एवं चौकी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील..!“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार..!सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय संभागस्तरीय कार्यशाला की शुरुआत..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार रक्षाबंधन पर बेमेतरा पुलिस की अनोखी पहल: ‘साइबर…

रक्षाबंधन पर बेमेतरा पुलिस की अनोखी पहल: ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ का लिया संकल्प साइबर जागृति अभियान के तहत गांवों, बाजारों, बस स्टैंड और एटीएम परिसरों में लोगों को किया जागरूक….

🌍 बेमेतरा : साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने और डिजिटल ठगी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बेमेतरा जिले में पुलिस द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।रक्षाबंधन के अवसर पर बेमेतरा पुलिस ने इस अभियान को “साइबर सुरक्षा बंधन” की थीम से जोड़ते हुए भाई-बहनों और आम नागरिकों से डिजिटल सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की है। पुलिस का संदेश है कि आज के डिजिटल दौर में अपने परिवार को साइबर ठगी से बचाना भी एक-दूसरे की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।गांवों और बाजारों में पहुंची पुलिसपुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का और एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न ग्रामों, साप्ताहिक बाजारों, बस स्टैंड, बैंकों, एटीएम परिसरों एवं बैंकिंग सेवा केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।अभियान के दूसरे सप्ताह में विशेष रूप से वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा को लेकर नागरिकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।OTP और UPI PIN किसी से साझा न करेंपुलिस ने नागरिकों को समझाइश दी कि बैंक या किसी प्रतिष्ठित संस्था के नाम पर आने वाले संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज और लिंक पर भरोसा न करें। अपना OTP, UPI PIN, ATM PIN, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें।इसके साथ ही नागरिकों को फर्जी गिफ्ट लिंक, लॉटरी, ऑनलाइन डिस्काउंट, फर्जी सोशल मीडिया आईडी, QR कोड के जरिए होने वाली ठगी तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत किया गया।‘जागरूकता की राखी’ के साथ सेल्फी लेने की अपीलबेमेतरा पुलिस ने रक्षाबंधन को साइबर सुरक्षा से जोड़ते हुए नागरिकों से ‘जागरूकता की राखी’ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की है। पुलिस का मानना है कि इस पहल के माध्यम से समाज में यह संदेश पहुंचेगा कि “डिजिटल रूप से जागरूक नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है।”छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुड़कर नागरिक साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉलबेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो घबराएं नहीं और बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई रकम को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने की संभावना बढ़ जाती है।इस अभियान में साइबर सेल, यातायात पुलिस, जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होकर आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।पुलिस का संदेश“इस रक्षाबंधन सिर्फ राखी का बंधन नहीं, साइबर सुरक्षा का संकल्प भी लें।खुद जागरूक बनें, परिवार को जागरूक करें और समाज को साइबर अपराध से सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।”सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ लाइवजनहित में जागरूकता ही सुरक्षा है।