आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर जिले भर में शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे करीब 10 लाख दीप पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रज्वलित होंगे 1 लाख 25 हजार दीप


🌍 बिलासपुर, 16 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को बिलासपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में करीब 10 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में शाम 7 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यहां 1 लाख 25 हजार दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे।धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल भी होंगे रोशनअभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से रोशन किया जाएगा। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 तथा मल्हार में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।जिले के चारों विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा हर गांव में 100 से अधिक आशीर्वाद के दीये जलाने की व्यवस्था की गई है।घर-घर पहुंचेगा ‘आशीर्वाद का दीया’बिल्हा, कोटा, मस्तुरी और तखतपुर विकासखंड की चयनित ग्राम पंचायतों में घर-घर दीप जलाए जाएंगे। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर जनभागीदारी सुनिश्चित की गई है।सरकारी भवनों से हितग्राहियों के घर तक दीप प्रज्वलनशाम 7 बजे जिले के शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के घरों में भी दीप जलाए जाएंगे।महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियां भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग करेंगी।बांध, बैराज और नहर शीर्ष भी होंगे रोशनजल जनसेवा संकल्प के तहत जिले के बांध, बैराज, एनीकेट एवं नहर शीर्षों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।इस तरह 17 सितंबर की शाम बिलासपुर जिले में हजारों स्थानों पर एक साथ जलने वाले करीब 10 लाख दीप पूरे जिले को रोशनी से जगमगाएंगे और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रस्तुत करेगा।—
सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव
प्रधान संपादक — सतपाल सिंग भदराजा






