🌍 बिलासपुर। गणेशोत्सव के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में लगातार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रेस क्लब पहुंचकर भगवान गणेश की संध्या आरती की। पूजा-अर्चना और आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की और गणपति बप्पा को भोग-प्रसाद अर्पित कर शहर एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सामूहिक आरती के दौरान महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गजानन की स्तुति की।आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है। प्रेस क्लब में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों की सहभागिता से आयोजित हो रहे कार्यक्रमों से शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।शाल-श्रीफल और बुके भेंटकर किया सम्मानकार्यक्रम के दौरान कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की ओर से बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य रितु साहू एवं वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा को शाल, श्रीफल एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया गया।समाज की महिलाओं ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित गणेशोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक संस्थाओं और पत्रकार समाज के बीच सहभागिता एवं आपसी संवाद को मजबूत करते हैं।बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिलगणेशोत्सव की आरती एवं पूजा-अर्चना में ईशा शुक्ला, ज्योति शुक्ला, अनिता वाजपेयी, नीना शुक्ला, अर्चना पांडेय, जाह्नवी पांडेय, रागिनी पांडेय, संगीता पांडेय, लक्ष्मी तिवारी, आरती तिवारी, पूजा तिवारी, शिल्पी दुबे, अर्चना शुक्ला, अलका गाठे, आरती शुक्ला, रीता दुबे, प्रियंका तिवारी और संस्कृति पांडेय सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में पत्रकार शिव कुमार तिवारी, प्रवीण सिंह, अमन सिंह, शादाब खान, जफर आगा, आदिदास मानिकपुरी सहित प्रेस क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।गणपति बप्पा की आरती के साथ पूरा प्रेस क्लब परिसर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव के रंग में रंगा नजर आया।











