ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › क्राइम › साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन…

साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….

🌍 बेमेतरा, 24 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तहत शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।एसपी बंसल ने साइबर ठगी से बचाव का सरल मंत्र “रूको, सोचो, एक्शन लो” बताते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर जल्दबाजी में कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को फिशिंग, विशिंग और स्मिशिंग जैसे साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अनजान ऐप या APK फाइल डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर लोगों की भावनाओं—डर, लालच, भरोसे और अज्ञानता का फायदा उठाते हैं। बैंक खाता, ATM, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, आधार, नेट बैंकिंग अथवा सोशल मीडिया से जुड़ी निजी जानकारी, OTP, PIN, CVV और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की अपील की गई।साइबर ठगी होते ही 1930 पर करें कॉलपुलिस ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और National Cyber Crime Reporting Portal के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखने तथा प्राइवेसी सेटिंग सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई।महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा पर भी जागरूकतामहिला सुरक्षा टीम की प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा, सेल्फ डिफेंस और बालिका सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने की अपील की।यातायात नियमों की दी जानकारीरक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो ने विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन एवं इंश्योरेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने और बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की अपील की।उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में अभिभावकों एवं वाहन मालिकों की कानूनी जिम्मेदारी की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने का संदेश दिया।विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर के लिए किया प्रेरितकार्यक्रम में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, करियर और उनकी जिज्ञासाओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और समर्पण सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।सिटी कोतवाली बेमेतरा की थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह ने भी साइबर अपराध से होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों की जानकारी दी।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती वीणा त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक एवं बेमेतरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।“साइबर जागृति की एक सेल्फी” बनी अभियान की थीमछत्तीसगढ़ पुलिस के इस अभियान की मुख्य थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” रखी गई है। नागरिक जागरूकता संदेश वाली सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान से जुड़ सकते हैं।कार्यक्रम में डीएसपी कौशिल्या साहू, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।संदेश:“जागरूक बनें, सुरक्षित रहें—साइबर अपराध के विरुद्ध एकजुट हों।”