ब्रेकिंग न्यूज़
बाल दिवस पर जिला कांग्रेस सेवादल बिलासपुर ने आयोजित की सांस्कृतिक एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बच्चों को किया सम्मानित…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर को देंगे 119.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात जनजातीय गौरव दिवस पर 16 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में होगा भव्य कार्यक्रम …बेमेतरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…धान खरीदी के पहले दिन बिलासपुर में 128 किसानों से 360.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी….सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का न्योता…जनजातीय गौरव दिवस को लेकर सांसद राधेश्याम राठिया की विशेष पहल, समाज के वरिष्ठजनों को दिया व्यक्तिगत आमंत्रण नवल राठिया भी रहे साथ, 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होगा भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह…Bilaspur Breaking: 15 नवंबर से धान खरीदी, लेकिन पटवारी हड़ताल ने बढ़ाई किसानों की चिंता! 154 केंद्रों की तैयारी के बीच प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती…बिलासपुर में 24 नवंबर को धूमधाम से मनेगी महर्षि सुदर्शन जयंती, महाप्रसाद भंडारे का होगा आयोजनसुदर्शन समाज बिलासपुर ने तैयारियां की तेज, विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण….सावधान! अब टोल प्लाजा पर भी कटेगा चालान, गाड़ी के कागजात तुरंत कर लें दुरुस्त..!धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती, सात ठिकानों से 200 क्विंटल धान जब्त..!शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले बदमाश गिरफ्तार..!5 साल से फरार हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, मल्हार पुलिस को मिली बड़ी सफलता..!बाल दिवस पर जिला कांग्रेस सेवादल बिलासपुर ने आयोजित की सांस्कृतिक एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बच्चों को किया सम्मानित…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर को देंगे 119.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात जनजातीय गौरव दिवस पर 16 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में होगा भव्य कार्यक्रम …बेमेतरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…धान खरीदी के पहले दिन बिलासपुर में 128 किसानों से 360.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी….सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का न्योता…जनजातीय गौरव दिवस को लेकर सांसद राधेश्याम राठिया की विशेष पहल, समाज के वरिष्ठजनों को दिया व्यक्तिगत आमंत्रण नवल राठिया भी रहे साथ, 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होगा भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह…Bilaspur Breaking: 15 नवंबर से धान खरीदी, लेकिन पटवारी हड़ताल ने बढ़ाई किसानों की चिंता! 154 केंद्रों की तैयारी के बीच प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती…बिलासपुर में 24 नवंबर को धूमधाम से मनेगी महर्षि सुदर्शन जयंती, महाप्रसाद भंडारे का होगा आयोजनसुदर्शन समाज बिलासपुर ने तैयारियां की तेज, विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण….सावधान! अब टोल प्लाजा पर भी कटेगा चालान, गाड़ी के कागजात तुरंत कर लें दुरुस्त..!धान खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती, सात ठिकानों से 200 क्विंटल धान जब्त..!शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले बदमाश गिरफ्तार..!5 साल से फरार हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार, मल्हार पुलिस को मिली बड़ी सफलता..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › क्राइम › बेमेतरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई,…

बेमेतरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 45 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

👉 दाढ़ी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 3,600 रुपये की शराब जब्त; आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज

बेमेतरा, 15 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ बेमेतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना दाढ़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कठौतिया में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई 45 पौवा देशी शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को थाना दाढ़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कठौतिया निवासी झुलेलाल चंद्राकर उर्फ दीपक चंद्राकर अपने घर के सामने परछी में बिक्री के उद्देश्य से अवैध शराब रखे हुए है।

सूचना के आधार पर साइबर सेल एवं थाना दाढ़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 45 पौवा यूनिक देशी मदिरा प्लेन शराब, कुल 8,100 मिलीलीटर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,600 रुपये बताई गई है, जब्त की गई।

31 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान झुलेलाल चंद्राकर उर्फ दीपक चंद्राकर, पिता प्रदीप चंद्राकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम कठौतिया, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी दाढ़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, सखाराम टंडन, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक यशवंत यादव एवं संतोष धीवर तथा थाना दाढ़ी से आरक्षक रोहित धुर्वे और रतन श्रीवास सहित थाना दाढ़ी एवं साइबर सेल के पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जनहित का सवाल: जिले में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहना जरूरी है, ताकि अवैध कारोबार पर अंकुश लगे और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

सतपाल सिंह भदराजा
प्रदेश अध्यक्ष/संस्थापक, न्यूज़ पोर्टल पत्रकार संघ भारत
प्रधान संपादक, Satya Gyan Samagam Press

न पक्ष, न विपक्ष — केवल निष्पक्ष जनहित।