👉 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर को देंगे 119.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात जनजातीय गौरव दिवस पर 16 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में होगा भव्य कार्यक्रम 89.31 करोड़ रुपये के 7 कार्यों का भूमि पूजन और 29.80 करोड़ रुपये के 9 कार्यों का करेंगे लोकार्पण, सड़क, पुल, शिक्षा, छात्रावास और पार्किंग सुविधाओं को मिलेगी नई सौगात


🌍 बिलासपुर, 15 नवंबर 2026 :- जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 16 नवंबर को बिलासपुर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कुल 119 करोड़ 10 लाख 52 हजार रुपये की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।इस अवसर पर 89 करोड़ 30 लाख 76 हजार रुपये की लागत वाले 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 29 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपये की लागत वाले 9 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पुल, शैक्षणिक भवन, बालिका छात्रावास, तहसील कार्यालय और शहर की पार्किंग व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूतीमुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा, उनमें 22 करोड़ 37 लाख 38 हजार रुपये की लागत से 11.60 किलोमीटर लंबे खन्टेरिया-सोंठी-नवापारा मार्ग का निर्माण तथा 55 करोड़ 43 लाख 89 हजार रुपये की लागत से 25 किलोमीटर लंबे मल्हार-चिल्हाटी मार्ग का निर्माण शामिल है।मल्हार-चिल्हाटी मार्ग के निर्माण से धनगवां, ओखर, मिठ्ठूपुरी, बिनौरी और भटचौरा सहित आसपास के क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी।इसके अलावा कोटा विकासखंड में 60 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया जाएगा।शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तारभूमिपूजन होने वाले अन्य कार्यों में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से 4.80 किलोमीटर लंबे बेलगहना-बरेसुण्डा मार्ग का निर्माण, 2.40 करोड़ रुपये की लागत से मंगला चौक से धुरीपारा छोटे कोनी तक 0.45 किलोमीटर मार्ग का निर्माण शामिल है।वहीं 83.91 लाख रुपये की लागत से विधि प्रकोष्ठ के लिए नवीन भवन तथा 2.74 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय जे.एम.पी. महाविद्यालय तखतपुर में अतिरिक्त भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है।पुराने बस स्टैंड में मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पणशहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पुराने बस स्टैंड में 12 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण किया जाएगा। इससे शहर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही बेलगहना-कंचनपुर-खोंगसरा मार्ग के किलोमीटर 1/6 में डोंगा नाला पर 6.59 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग भी जनता को समर्पित किया जाएगा।तीन नए तहसील कार्यालय भवन जनता को होंगे समर्पितप्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए बोदरी, बेलतरा और सीपत में निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवनों का भी लोकार्पण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा प्रत्येक भवन का निर्माण 71.12 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। तीनों भवनों की कुल लागत 2 करोड़ 13 लाख 36 हजार रुपये बताई गई है।इन भवनों के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बेहतर कार्यालयीन सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।सड़क और बालिका छात्रावास का भी लोकार्पणलोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-2 के अंतर्गत 8.48 करोड़ रुपये के चार कार्य भी लोकार्पण की सूची में शामिल हैं। इनमें 3.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1.975 किलोमीटर लंबा पुरा-चिचड़ा मार्ग तथा 2.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1.90 किलोमीटर लंबा बहतराई से सम्बलपुरी मिनी स्टेडियम तक मार्ग प्रमुख हैं।इसके अलावा कोटा विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल खोंगसरा में 1.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 सीटर बालिका छात्रावास का भी लोकार्पण किया जाएगा। इससे क्षेत्र की छात्राओं को आवासीय सुविधा मिलेगी और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा।विकास कार्यों से नागरिकों को कितनी मिलेगी राहत, रहेगी नजरमुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में सड़क, शिक्षा, प्रशासनिक सुविधाओं और शहरी यातायात व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य जनता को समर्पित किए जाएंगे। अब इन परियोजनाओं के समयबद्ध संचालन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आम नागरिकों को वास्तविक लाभ मिलने पर भी ध्यान रहेगा।जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिलासपुर को मिलने वाली यह विकास सौगात जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सतपाल सिंह भदराजा प्रदेश अध्यक्ष/संस्थापक, न्यूज़ पोर्टल पत्रकार संघ भारत प्रधान संपादक, Satya Gyan Samagam Press न पक्ष, न विपक्ष — केवल निष्पक्ष जनहित।








